अमर उजाला और कानपुर जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आज मतदान संकल्प दिवस मनाया गया। इस अभियान में कानपुर और आसपास के जिलों में मतदान करने के लिए दो लाख से अधिक संकल्प पत्र भरवाए गए हैं। यहीं नहीं जगह-जगह रैली निकाल कर लोगों ने अबकी बार अवश्य करें मतदान की आवाज बुलंद की।
विज्ञापन
2 of 5
#VoteKaro अमर उजाला महाअभियान
- फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए संकल्प दिवस मनाया गया। इसमें महिला सशक्तीकरण के लिए संकल्प का बिंदु भी समाहित है। अमर उजाला कानपुर यूनिट से जुड़े कानपुर, कानपुर देहात, बांदा, हमीरपुर, चित्रकूट, महोबा, जालौन, इटावा, औरैया, फर्रुखाबाद, हरदोई, कन्नौज, उन्नाव, फतेहपुर जिलों में एक साथ एक दिन संकल्प दिवस मनाया गया।
विज्ञापन
3 of 5
#VoteKaro अमर उजाला महाअभियान
- फोटो : अमर उजाला
इस अभियान में लोगों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सभी सरकारी और गैर सरकारी दफ्तरों, कॉलेज, सार्वजनिक स्थानों पर मतदाताओं से वोट जरूर डालने के शपथ पत्र भरवाए गए। जिला प्रशासन इस अभियान में अमर उजाला का सहयोगी है। हमीरपुर में मतदान संकल्प रैली निकाली गयी। जिसमें भारी संख्या में छात्र व अधिकारी मौजूद रहे।
4 of 5
#VoteKaro अमर उजाला महाअभियान
- फोटो : अमर उजाला
वहीं चित्रकूट में अमर उजाला अपराजिता और मतदाता संकल्प दिवस पर जिले के सीआईसी व अन्य जगहों पर 10 हजार लोगों ने भागीजारी की। प्राथमिक स्कूलों में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी साथ ही मतदान का संकल्प लिया।
बांदा जिले में अमर उजाला मतदाता संकल्प दिवस पर समारोह का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी हीरा लाल ने रैली को संबोधित किया। उन्नाव में छात्रों ने मतदान जागरुकता रैली निकाली।