फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: अमर उजाला ‘मां तुझे प्रणाम' रैली में दिखा देश भक्ति का जज्बा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Thu, 15 Aug 2019 06:51 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
अमर उजाला की प्रस्तुति, मां तुझे प्रणाम रैली - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला और कानपुर जिला प्रशासन की ओर से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गुरुवार को मोतीझील परिसर में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और झंडारोहण के बाद देशभक्ति के जज्बे को बढ़ाने वाली झांकियों संग ‘मां तुझे प्रणाम’ रैली निकाली गई। इस बार रैली की थीम पर्यावरण सुरक्षा रखी गई।
विज्ञापन

2 of 5
अमर उजाला की प्रस्तुति, मां तुझे प्रणाम रैली - फोटो : अमर उजाला
शहर के प्रमुख चौराहों से निकली रैली का जगह-जगह स्वागत किया गया। रैली के जरिए शहरवासियों को पौधरोपण के प्रति जागरूक करने के लिए पौधे भी बांटे गए। बीते 15 वर्षों से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कानपुर में शहरवासियों को जागरूक करने हेतु यह रैली निकाली जा रही है। इस वर्ष रैली का 16वां आयोजन था।
विज्ञापन

3 of 5
अमर उजाला की प्रस्तुति, मां तुझे प्रणाम रैली - फोटो : अमर उजाला
जश्न-ए-आजादी के उत्सव में इस बार आतिशबाजी नया आकर्षण रही। सुबह दस बजे से मोतीझील में रंगारंग कार्यक्रम शुरू हुआ। यहीं झंडारोहण किया गया। इस मौके पर महापौर प्रमिला पांडेय, ब्रिगेडियर नवीन सिंह, कमिश्नर सुभाष चंद शर्मा, डीएम विजय विश्वास पंत, सीडीओ अक्षय त्रिपाठी, आईजी मोहित अग्रवाल और नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा सहित शहर के कई सम्मानित हस्तियां शामिल हुईं।

4 of 5
अमर उजाला की प्रस्तुति, मां तुझे प्रणाम रैली - फोटो : अमर उजाला
इन रूटों पर निकली रैली
मोतीझील से यह रैली मधुराज हॉस्पिटल, द चाट चौराहा, गैस्ट्रोलीवर हॉस्पिटल, गोपाला गेस्ट हाउस, रैना मार्केट, कंपनी बाग नवाबगंज, रानीघाट चौराहा, राजीव पेट्रोल पंप तिलक नगर, आर्य नगर चौराहा, बेनाझाबर चौकी, हर्षनगर पेट्रोल पंप, अशोक नगर होते हुए यूनाइटेड बैंक तिराहा, 80 फीट रोड पेट्रोल पंप, गुमटी नंबर-5 चौराहा, जरीब चौकी, सीसामऊ होते हुए बजरिया थाना, बकरमंडी चौराहा, चुन्नीगंज चौराहा, लालइमली चौराहा, परेड चौराहा, बड़ा चौराहा, फूलबाग, बिरहाना रोड, नयागंज, घंटाघर, टाटमिल चौराहा, ट्रांसपोर्ट नगर चौराहा (शांती नाथ चौक), किदवई नगर चौराहा, बारादेवी चौराहा, जूही गौशाला चौराहा, दीप टॉकीज तिराहा, नंदलाल चौराहा, चावला मार्केट चौराहा, गोविंदपुरी नयापुल, फजलगंज चौराहा, विजय नगर चौराहा, डबल पुलिया चौराहा, नीरक्षीर चौराहा काकादेव, देवकी चौराहा, काकादेव थाना, आइटीआई चौराहा, मरियमपुर चौराहा होते हुए अमर उजाला कार्यालय फजलगंज में संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमर उजाला की प्रस्तुति, मां तुझे प्रणाम रैली - फोटो : अमर उजाला
ये हैं कार्यक्रम के सहयोगी
तिरंगा अगरबत्ती, रामा यूनिवर्सिटी, एक्सिस ग्रुप, जेट लायकॉट, जिला प्रशासन, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, एस्कार्ट वर्ल्ड स्कूल, सीवी रमन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, लॉ मिलिटेयर एकेडमी, शिवाजी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, नर्चर इंटरनेशनल, लाफिंग बुद्धा एकेडमी, वीरेंद्र स्वरूप इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर स्टडीज, सोसाइटी मोटर्स, वी प्लास्ट इंटरप्राइजेज, स्वराज इंडिया पब्लिक स्कूल, गार्डेनिया पब्लिक स्कूल, अपोलो इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, महाराणा प्रताप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, केडीएमए, अशोक मसाले, विदिशा डिटर्जेंट, बावर्ची पशु आहार, रिचा इलेक्ट्रानिक्स, केमिस्ट फिनायल एंड डिटर्जेंट पाउडर, शंकर कार्तिक आई हॉस्पिटल, आनंद बिल्डर्स, एपी वुड, बी गैप, भार्गव मेडिकल एंड ट्रामा सेंटर, एनआरजे ई रिक्शा, नीलिका आई ड्रॉप, पालीवाल डायग्नोस्टिक्स, ओपिल, परफेक्ट प्वाइंट, लाला काशीनाथ सेठ ज्वैलर्स, सोना-चांदी ज्वैलर्स, स्वदेश न्यूज, मोहनी चाय, गोल्डी मसाले, नाइन सैनेटरी नैपकिन, यूनाइटेड मर्केंटाइल कोऑपरेटिव बैंक और ऑक्सफोर्ड सीनियर सेकेंड्री स्कूल टीपी नगर कार्यक्रम के सहयोगी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें