भारत में ऐसे कई मंदिर-मस्जिद हैं जहां पुरुषों व महिलाओं को जाने पर पाबंदी है या फिर प्रवेश के लिए बनाए गए खास नियमों का उन्हें विशेष तौर पर पालन करना पड़ता है। कानपुर में एक ऐसा अनोखा मंदिर है जहां किसी भी भ्रष्ट अधिकारी या नेता के जाने पर पूर्ण पाबंदी है। जानिए मंदिर से जुड़ी खास बातें...
विज्ञापन
2 of 6
भ्रष्ट तंत्र विनाशक शनि मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पीछे शनि देव का एक मंदिर है, जो भ्रष्ट तंत्र विनाशक शनि मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है। माना जाता है कि मंदिर निर्माण के बाद उसका लोकार्पण एक दिव्यांग व्यक्ति से कराया गया।
विज्ञापन
3 of 6
भ्रष्ट तंत्र विनाशक शनि मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
मंदिर के पुजारी रॉबि शर्मा ने बताया कि शनि देव के इस मंदिर में मूर्तियों के ऊपर तेल चढ़ाना, प्रसाद चढ़ाना और घंटा बजाना निषिद्ध है। हालांकि, यहां लौंग, इलायची और काली मिर्च के साथ मिट्टी के दीये चढ़ाए व जलाए जा सकते हैं।
4 of 6
भ्रष्ट तंत्र विनाशक शनि मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
निजी भूमि पर बने इस मंदिर में मूर्तियों को भी तर्कों के आधार पर स्थापित किया गया है। शनि देव की तीन मूर्तियों के साथ ब्रह्मा की मूर्ति स्थापित की गई है, इससे ऐसा प्रतीत होता है कि ब्रह्मा सीधे शनि देव को देख रहे हों।
विज्ञापन
5 of 6
भ्रष्ट तंत्र विनाशक शनि मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
इन मूर्तियों के साथ ही भगवान हनुमान की भी एक प्रतिमा स्थापित की गई है। यहां सबसे दिलचस्प बात यह है कि मंदिर में कुछ अधिकारियों, मंत्रियों व नेताओं की तस्वीरों को इस तरह लगाया गया है कि शनि देव की नजर उन पर रहे।
लोगों का मानना है कि इसके पीछे का मकसद बस इतना है कि समाज में व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए जिम्मेदार इन लोगों की ओर से जनता विरोधी निर्णय लेने की स्थिति में इन्हें शनि देव का कोपभाजन बनना पड़े।