अमर उजाला गांव महोत्सव
- फोटो : अमर उजाला
इन महिलाओं को मिला सम्मान
अमर उजाला गांव महोत्सव में उप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूह में अच्छा काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि अदिति गौड़, ममता मिश्रा ने टोडरपुर के सैदपुर की रश्मि सिंह, सिंगोहा की प्रिया सिंह, भोगीपुर ग्रंट की दिव्य शिखा, बावन के बावन की मांशी, बरसोहिया की मंजू देवी, काशीपुर की प्रीती सिंह, नयागांव की रहीशाबानो, सोनेपुर की शशी वंदना, सधई बेहटा की रंपा देवी, बाजपुर नकटौरा की गुड़िया, सांडी के श्रीमऊ की राधिका, आदमपुर की सीमा देवी, हरियावां के टोलवा आट की अंजली सिंह, मवैया के सुखदा, खेरिया की कंचन मिश्रा, अहिरोरी की ब्लॉक मिशन प्रबंधक अल्पना गौतम, अहिरोरी की सरेहरी आरतीमाला, नीर की मधु, स्वत: रोजगार कार्यालय की पिंकी, सुरसा की अस्योली की रेखा सिंह, सांडी के एड़ाभदार की मीनू देवी, बावन की मीना देवी, सुषमा, टड़ियावां की मीना, ममता, सुरसा के भैनामऊ की राधा गुप्ता, सर्रा की ममता जौहर, लालपालपुर की दीपा, सावित्री, टड़ियावां के पूराबहादुर की सीमा, अहिरोरी के ऐनुआदानमंत्री की रेखा वर्मा, टड़ियावां की आशा, सविता वर्मा, राजकुमारी, छोटी और रीना देवी को सम्मानित किया। इनमें कई ने अपनी सफलता के बारे में बताया।