हरदोई जिले में गणतंत्र दिवस गणतंत्र दिवस हरदोई में धूमधाम से मनाया जा रहा है। मुख्य आयोजन पुलिस लाइन मैदान में हुआ। प्रदेश सरकार के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने ध्वजारोहण के बाद परेड की सलामी ली। यहां विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। इससे पहले डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया । यहां भी सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए इस दौरान डीएम ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी।