फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में मेडल व प्रशस्ति पत्र पाकर चहक उठे 54 मेधावी

Sat, 29 Jun 2019 06:24 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई/ जालौन
विज्ञापन
1 of 6
अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला
यूपी के उरई (जालौन) में अमर उजाला के तत्वावधान में भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का आयोजन राठ रोड स्थित विनायक इंटरनेशनल स्कूल में किया गया। जिसमें यूपी बोर्ड के अलावा सीबीएसई व आईसीएसई बोर्ड के 54 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। एडीएम पीके सिंह, एएसपी डॉ. एके सिंह व डीआईओएस भगवत पटेल ने मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

पुलिस, प्रशासन व शिक्षा विभाग के आलाधिकारियों से सम्मानित होकर मेधावियों के चेहरों पर चमक और अभिभावकों की आंखों पर गर्व के भाव नजर आ रहे थे। विनायक कॉलेज के प्रबंधक दीपक गुप्ता ने अधिकारियों को प्रतीक चिह्न प्रदान किया।  
विज्ञापन

2 of 6
अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला
एडीएम ने दीप जलाकर समारोह का शुभारंभ कर कहा कि हर साल की तरह इस बार भी अमर उजाला ने मेधावियों को सम्मानित कर वाकई प्रतिभा को सम्मान दिलाने का सराहनीय कार्य किया है। ऐसे आयोजनों से छात्र छात्राओं में प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ती है और यही भावना उन्हें सफलता के शिखर तक ले जाती है। एएसपी बोले कि छात्र-छात्राओं के कठिन परिश्रम और उनके अभिभावक व शिक्षकों की मेहनत का ही नतीजा है कि आज मेधावी सम्मान पाने के हकदार हुए।
विज्ञापन

3 of 6
अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला
डीआईओएस ने कहा कि जिले का शैक्षिक स्तर साल दर साल सुधर रहा है, उन्हें उम्मीद है कि आने वाले समय में जल्द ही मेधावियों की यह संख्या 100 के आंकड़े तक भी पहुंचेगी। अमर उजाला के प्रयासों की सराहना करते हुए कि एक ही मंच पर इतनी सारी प्रतिभाओं को सम्मानित करना सच में बड़ा कार्य है। विनायक के प्रिंसिपल दिव्युन्दु त्रिपाठी ने कहा कि इस तरह के आयोजन से मेधावियों का मनोबल बढ़ता है और वे अपनी मंजिल पाने के और भी लगन के साथ जुट जाते हैं। इस मौके पर रजनी गुप्ता, मीना गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, अर्पणा त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। 

4 of 6
अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला
कोई सीने से लगा तो किसी ने चूमा माथा
हाथों में अमर उजाला भविष्य ज्योति का प्रशस्ति पत्र और गले में चमकता मेडल डालकर जब मेधावी अपनी सीट की ओर लौटते तो साथ आए उनके अभिभावकों में कोई अपने होनहार को सीने से लगा रहा था तो कोई उनका माथा चूम रहा था। सभी की चेहरों पर गर्व व खुशी के भाव नजर आ रहे थे। 
विज्ञापन

5 of 6
अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला
ये रहे हाईस्कूल के मेधावी
रूपा शुक्ला, प्रिया तिवारी, अनुराधा, जाह्नवी, अंजलि, अखिल, आयुषी, निकेता, आस्था, शिवशंकर, आर्यन, श्रेया, मानसी, नैंसी, अभिषेक, अविरल, रजत, यश, पुष्पेंद्र, मानसिंह, रुनल, सचिन, रागिनी, मुस्कान, प्रतिमा, अग्रिमा, मधुकर, अदिति, आस्था, उज्जवल, आर्यन, गौतम, देव प्रताप, मृदुल और आरूष। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला
ये रहे इंटर के मेधावी
सौरभ, ज्योति, संचिता, मुस्कान, राहुल सिंह, अनामिका, आस्था, मानसी, निकिता, नैना, प्रदीप कुमार, तान्या, उत्कर्ष, श्रुति, पुनीत, पूर्वी, दिव्यांश, दिव्यांशी, सत्यम, पूर्वी सोनकिया, तनुष्का, रितिक, श्रद्वा वर्मा, आयुष, अभय सिंह, आर्यन, आशुतोष, सुरभि, शोभित, अर्पित, अभिषेक, आर्यन और युवराज सिंह।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें