फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला लक्ष्य-2019: मोटिवेशनल स्पीकर बोले- सोशल मीडिया में करें शिक्षा का प्रचार-प्रसार

Sat, 29 Jun 2019 10:42 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 7
अमर उजाला लक्ष्य एजुकेशनल फेस्ट - फोटो : अमर उजाला
व्हाट्सएप, इंटरनेट, सोशल मीडिया और ब्राउंसिंग के नौजवानों को मेरा नमस्कार। सोशल मीडिया एक बड़ा हथियार है, इसका प्रयोग मैसेज, वीडियो भेजने के साथ अगर शिक्षा का प्रचार-प्रसार करने में करेंगे तो देश की सूरत ही बदल जाएगी। यह बात कानपुर में जीएलए यूनिवर्सिटी, भारतीय कंपनी सचिव संस्थान और ‘अमर उजाला’ की ओर से आयोजित लक्ष्य एजुकेशनल फेस्ट-2019 में मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में आए डॉ. एमए नकवी ने कही। उन्होंने कहा कि लक्ष्य निर्धारित करें, सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें तो सफलता मिलेगी। सीखने की ललक हमेशा रखें। याद रखें सीखना बंद तो जीतना बंद। 

12वीं की परीक्षा पास करने वालों को भविष्य की संभावनाएं तलाशने में मदद करने के लिए आयोजित दो दिवसीय एजुकेशनल फेयर ‘अमर उजाला लक्ष्य-2019’ के पहले दिन शुक्रवार को भारी भीड़ उमड़ी। भाटिया होटल शास्त्री नगर में आयोजित कार्यक्रम में एक ही छत के नीचे कई बड़े शैक्षिक संस्थानों ने आए छात्रों को कॉलेजों और उनमें होने वाली प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी दी।
विज्ञापन

2 of 7
अमर उजाला लक्ष्य एजुकेशनल फेस्ट - फोटो : अमर उजाला
12वीं पास करने वाले छात्र-छात्राएं प्रतिष्ठित शैक्षिक संस्थानों के अधिकारियों से मिले और अपनी जिज्ञासाओं को शांत किया। बडी फॉर स्टडी की तरफ से छात्रवृत्ति की जानकारियां दी गईं। मांइडलर की ओर से 6400 रुपये के साइक्रोमैट्रिक टेस्ट के साथ छात्र छात्राओं की नि:शुल्क व्यक्तिगत करियर काउंसलिंग की गई। 

एजुकेशनल फेयर का शुभारंभ केआईटी के चेयरमैन अनिल अग्रवाल, अपोलो इंस्टीट्यूट के चेयरमैन अंशुमान बुधौलिया, तिवारी क्लासेज के शिक्षक संजीव तिवारी और प्रो. दिनेश यादव ने किया। अनिल अग्रवाल ने कहा कि अपने लक्ष्य पर फोकस रखें। खुद का अच्छे से आकलन करने के बाद ही लक्ष्य निर्धारित करें।

अंशुमान बुधौलिया ने कहा कि मेले में जानकारियां मिल जाएंगी, अच्छे कॉलेज भी मिल जाएंगे, लेकिन सफल होने के लिए मेहनत आपको करनी होगी। कार्यक्रम में रामा यूनिवर्सिटी के डीन फैकल्टी ऑफ कॉमर्स प्रो. विनोद शर्मा और डिप्टी रजिस्ट्रार संदीप शुक्ला भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि ऐसे एजुकेशनल फेयर में छात्रों को एक ही छत के नीचे जानकारी उपलब्ध हो जाती है। छात्रों को इधर-उधर भागना नहीं पड़ता। कार्यक्रम पावर्ड बाई जीएलए यूनिवर्सिटी एवं को-स्पांसर कंपनी सचिव संस्थान हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
अमर उजाला लक्ष्य एजुकेशनल फेस्ट - फोटो : अमर उजाला
आज काउंसलिंग करेंगे अरुणेंद्र सोनी
बच्चों को नई राह दिखाने और कॅरियर के प्रति जागरूक करने के लिए मोटीवेशनल स्पीकर अरुणेंद्र सोनी शनिवार को एजुकेशनल फेयर में अपना वक्तव्य देंगे। साथ ही छात्र-छात्राओं की काउंसलिंग करेंगे।

आज निकलेगा लकी ड्रॉ
विभिन्न बोर्डों में 70 से 90 फीसदी अंक पाने वाले छात्रों के लिए लकी ड्रॉ का आयोजन होगा। पहले तीन विजेताओं को मोबाइल फोन व एक छात्र को मेगा ड्रॉ में लैपटॉप दिया जाएगा। शनिवार को भी ‘कबीर सिंह’ मूवी के पास हर घंटे जीतने का मौका मिलेगा। 

साइक्रोमैट्रिक टेस्ट हुआ
माइंडलर के एक्सपर्ट अतिन महाजन ने बच्चों का साइक्रोमैट्रिक टेस्ट लिया। एक घंटे के इस टेस्ट में बच्चों को कुछ सवालों के जवाब देने थे। सवालों के जवाब के आधार पर ही उनके कॅरियर की दिशा तय हुई। इस टेस्ट में कई बच्चों ने खुद के भविष्य की संभावनाएं तलाशीं। 

4 of 7
अमर उजाला लक्ष्य एजुकेशनल फेस्ट - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ने दिए प्रशस्ति पत्र
2019 की परीक्षा में 60 फीसदी या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले किसी भी बोर्ड के अभ्यर्थियों को अमर उजाला की ओर से प्रशस्ति पत्र दिए गए।  

प्रवेश है नि:शुल्क, आखिरी मौका आज
एजुकेशन व कॅरियर फेयर में शामिल होने वाले छात्र-छात्राएं अधिक जानकारी के लिए 18001211166, 9450155488, 9807272322 पर सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक संपर्क कर सकते हैं। कार्यक्रम में किसी भी आयु वर्ग के छात्र-छात्राएं नि:शुल्क प्रवेश ले सकते हैं। शनिवार को कार्यक्रम का आखिरी दिन है।
विज्ञापन

5 of 7
अमर उजाला लक्ष्य एजुकेशनल फेस्ट - फोटो : अमर उजाला
ये हैं प्रायोजक
एक्सिस कॉलेज, एलन हाउस कॉलेजेज, अपोलो इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, डॉ. वीरेंद्र स्वरूप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूंशस, इंडस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, महाराणा प्रताप ग्रुप इंस्टीट्यूशंस, अभिनव सेवा संस्थान, ओमेगा कॅरियर इंस्टीट्यूट फॉर मेडिकल एंड इंजीनियरिंग, रामा यूनिवर्सिटी, डॉ. दिलीप गंगवार इंस्टीट्यूट फॉर मेडिकल, लॉ मिलेट्री एकेडमी, साईं कॉलेज, पार्था इंस्टीट्यूट फॉर आईआईटी जेईई एंड एनडीए, एडवांस इंस्टीट्यूट ऑफ बायोटेक एंड पैरामेडिकल साइंस, निम्स एमसीए एंट्रेंस क्लासेज, उत्तम करियर इंस्टीट्यूमट प्राइवेट लिमिटेड, सीएमसीआई, जीएचएस-आईएमआर, डिजिटल एक्सपर्ट, एसआरएम यूनिवर्सिटी, महार्षि मरकंडेश्वर, जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूंशस, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, स्वामी विवेकानंद शुभारती यूनिवर्सिटी, एसबीआई, गिफ्ट पार्टनर रिचा इलेक्ट्रानिक्स।

गेम खेले, इनाम जीते
एजुकेशन फेयर में आए विद्यार्थियों के साथ बरेली से आए एंकर आशीष माइकल ने कई गेम खेले। गेम बच्चों की एकाग्रता और ज्ञान पर ही आधारित थे। माइकल ने बच्चों से पूछा कि अंग्रेजी के 10 ऐसे शब्द बताएं जिसमें वॉवेल आता हो। इसमें कई बच्चों ने कई ढेर सारे अलग अलग नाम लिए, नाम लेने के दौरान कई बार अटके। विजेता उत्कर्ष पांडे ने वन, टू, थ्री फोर से लेकर टेन तक बोल कर इनाम झटक लिया। वहीं दो और तीन का पहाड़ा मिलाकर बोलने पर देवेंद्र प्रताप को इनाम मिला। आर्यन द्विवेदी, प्रिंस छात्र ने कविताएं और गीत सुनाया। रिचा इलेक्ट्रानिक्स की तरफ से इंडक्शन, जूसर, प्रेस, टीशर्ट, शर्ट दी गईं। 
विज्ञापन

6 of 7
अमर उजाला लक्ष्य एजुकेशनल फेस्ट - फोटो : अमर उजाला
छात्र बोले
12वीं पास करने के बाद भविष्य को लेकर पशोपेश में थी। यहां आकर कई समस्याओं का समाधान मिला। साथ ही मोटीवेशनल भाषण ने भी मनोबल बढ़ाया। - पूजा सिंह, बर्रा

अखबार के माध्यम से सूचना मिली तो एजुकेशनल फेयर में शामिल होने आ गई। मेडिकल क्षेत्र में जाना है तो कुछ कॉलेजों के बारे भी जानकारी मिली। - निशा पाल, नौबस्ता

बायोलॉजी की विद्यार्थी हूं। इस विषय में भविष्य की क्या संभावनाएं हैं, इसके बारे में जानकारी करने आई थी। उम्मीद से कई गुना अधिक की जानकारी मिल गई। - अंशिका वर्मा, मसवानपुर

ग्रेजुएशन कर चुकी हूं। अब मेरी रुचि के हिसाब से क्या विषय हैं, कितनी फीस है, भविष्य में क्या स्कोप है, ये सारी जानकारी जानकारी एक ही छत के नीचे मिल गई। - निकिता वर्मा, बर्रा-8

पहली बार एजुकेशनल फेयर में आया हूं। यूं तो ऑनलाइन कई जानकारी मिल जाती हैं, लेकिन वन टू वन आप अपने सवाल नहीं पूछ सकते हैं। यहां आकर मन की जिज्ञासाएं शांत हुईं। - अंकुर पाल, काकादेव

लक्ष्य में आकर वाकई अपना लक्ष्य मिल गया। ढेरों यूनिवर्सिटी और कोर्स के बारे में पता चला। साइक्रोमैट्रिक टेस्ट भी अपने आप में अनूठा है। वक्ताओं को सुनकर अच्छा लगा। - निखिल वर्मा, रावतपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अमर उजाला लक्ष्य एजुकेशनल फेस्ट - फोटो : अमर उजाला
इनको मिला गुरु प्रणाम अवार्ड
शिवाजी इंटर कॉलेज अर्रा के शिक्षक महेश सिंह, सुघर सिंह, एसके डिफेंस से सुनील द्विवेदी, पीके कटियार, डिजिटल एक्सपर्ट के हरीश पंत को गुरु प्रणाम अवार्ड से सम्मनित किया गया। 

इनको मिला मूवी टिकट
प्रखर, पीयूष, अभिषेक, वैभव और विवेक। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें