फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा काे अपनी वादाखिलाफी का हिसाब देना हाेगा : अखिलेश यादव

Wed, 17 Jan 2018 07:28 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
सीएम योगी आदित्यनाथ

लखनऊ व‌िधान सभा के सामने कुछ द‌िन पहले क‌िसानाें द्वारा अालू फेके गए थे। इस मामले में दाे लाेगाें काे ह‌िरासत में भी ल‌िया गया था। अब अालू की फसल में नुकसान उठा रहे क‌िसानाें के ह‌ितैषी के ताैर पर यूपी के तत्कालीन मुख्यमंत्री भी उतर अाये हैं। उन्हाेंने भाजपा पर हमला करते हुए कहा ‌क‌ि बीजेपी काे इसका जबाव देना हाेगा। 

 

विज्ञापन

क्या बाेले अख‌िलेश यादव

2 of 5
अखिलेश यादव

किसानों को लागत का डेढ़ गुना देने का वादा करनेवाली सरकार की कलई, आलू के सरकारी दामों ने खोल के रख दी है। किसानों को लागत का आधा भी नहीं मिला है। सड़कों पर फैला हुआ आलू विद्रोही किसानों को भी सड़कों पर ले आएगा। भाजपा को देश के किसानों से वादाखिलाफ़ी का हिसाब तो देना ही पड़ेगा। 

<blockquote class="twitter-tweet" data-lang="en"><p lang="hi" dir="ltr">किसानों को लागत का डेढ़ गुना देने का वादा करनेवाली सरकार की कलई, आलू के सरकारी दामों ने खोल के रख दी है. किसानों को लागत का आधा भी नहीं मिला है. सड़कों पर फैला हुआ आलू विद्रोही किसानों को भी सड़कों पर ले आएगा. भाजपा को देश के किसानों से वादाखिलाफ़ी का हिसाब तो देना ही पड़ेगा. <a href="https://t.co/XtEHoOGPTg">pic.twitter.com/XtEHoOGPTg</a></p>&mdash; Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) <a href="https://twitter.com/yadavakhilesh/status/953505518361939970?ref_src=twsrc%5Etfw">January 17, 2018</a></blockquote>
<script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>
 

विज्ञापन

व‌िराेध के ल‌िए फेके थे अालू

3 of 5
डेमो पिक

आलू के कम खरीद मूल्य का विरोध कर रहे किसानों ने अनूठा विरोध प्रदर्शन करते हुए किसानों ने प्रदेश की राजधानी की कई महत्वपूर्ण जगहों पर आज आलू फैला दिये। राज्य सरकार ने हालांकि इसे असामाजिक तत्वों का काम बताया।

 

ट्रक भर के फेके गए थे अालू

4 of 5
सीएम योगी आदित्यनाथ
लखनऊ के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि एक ट्रक पर आलू की बोरियां भरी थीं। इसी आलू को आज सुबह शहर की विभिन्न जगहों पर फैला दिया गया। ये पता किया जाना है कि ये काम किसानों ने किया या फिर और किसी ने। अब तक किसी किसान संगठन ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर न‌िगम ने हटाए थे अालू

5 of 5
डेमो पिक
विधानसभा मार्ग, वीवीआईपी गेस्ट हाउस के निकट और 1090 चौराहे के पास आलू फेंके गये। इसके बाद नगर निगम ने फेंके गये आलू हटाये और सड़क पर मिट्टी बिखेरी ताकि दोपहिया वाहन चालक सड़क पर फिसलने ना पायें। विधान भवन के पास दमकल की गाड़ियां भी लगायी गयीं ताकि सड़कों को साफ किया जा सके और कोई फिसलने नहीं पाये।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें