फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश ने एनआरसी पर निशाना साधते हुए भाजपा पर किया हमला, साक्षी को ‘महाराज’ कहे जाने पर बोले...

Wed, 25 Dec 2019 09:58 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
1 of 6
अखिलेश यादव ने एनआरसी पर साधा निशाना, साक्षी महाराज के बारे में कही बड़ी बात - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव में मृत दुष्कर्म पीड़िता के गांव पहुंच पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने एनआरसी पर निशाना साधते हुए भाजपा पर हमला बोला। मृत पीड़िता के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए पांच लाख का चेक सौंपा। अधिकारियों से मुख्यमंत्री तक शिकायती पत्र देकर दुष्कर्म पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई पर उसे इंसाफ नहीं मिला। थक हारकर उसने एसपी कार्यालय में खुद को आग लगा जान दे दी। इंसाफ की लड़ाई में इस गरीब परिवार ने अपनी बेटी खो दी। इस सरकार से न्याय की उम्मीद करना खुद को धोखा देना है।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
उन्नाव दुष्कर्म पीड़ित मृतका के परिवार से मिलने पहुंचे अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
हसनगंज कांड में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए यह बात कही। उन्होंने ने पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी दी। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने एनआरसी व सीएए पर हमला बोल केंद्र सरकार को भी घेरा। मंगलवार दोपहर 12:25 बजे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बीती 16 दिसंबर को एसपी कार्यालय में खुद को आग लगाकर जान देने वाली दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मिलने हसनगंज थाना क्षेत्र स्थित उसके घर पहुंचे।

 
विज्ञापन

3 of 6
उन्नाव पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने मृतका के पिता व छोटे भाई समेत अन्य परिजनों से घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने न्याय की लड़ाई में साथ देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि उन्नाव में यह दूसरी घटना है, जिसमें बेटी अपने लिए न्याय मांग रही थी, लेकिन सरकार से उसे न्याय नहीं मिला। असहाय बेटी को जिले में पुलिस के सबसे बड़े अधिकारी की चौखट पर जाकर आग लगानी पड़ी। यह देश का सबसे बड़ा दुर्भाग्य है कि शासन प्रशासन बेटी को न्याय नहीं दिला पाया। जानना चाहते हैं कि जब बेटी मुख्यमंत्री तक शिकायती पत्र लेकर पहुंची थी तो उसे न्याय क्यों नहीं मिला।

 

4 of 6
उन्नाव पहुंचे अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
सरकार चलाने वाले, अन्याय कर रहे लोगों के साथ खड़े हैं। मुख्यमंत्री जी विधानसभा में कहते हैं ठोक दो, बदला ले लो। इनकी सरकार में किसी को न्याय नहीं मिलेगा। प्रतापगढ़ का परिवार मुख्यमंत्री से मिलने गया था। वापस लौटा तो उसके अपने की हत्या कर दी गई। एआरसी और सीएए पर हमलावर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कानून का विरोध केवल उत्तर प्रदेश नहीं बल्कि पूरे देश में है। जो भी भारतीय होगा वह एनआरसी और सीएए का विरोध करेगा। जितने लोगों की जान गई है, वह पुलिस की गोली से ही मारे गए।

 
विज्ञापन

5 of 6
उन्नाव पहुंचे अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
परिवार के लोगों की न ही एफआईआर लिखी जा रही है, न पोस्टमार्टम रिपोर्ट दी जा रही है। सवाल किया कि जो लोग गांव में रह रहे हैं, उनमें कितनों के पास अपने घर के कागजात हैं। सरकार के लोग कहते हैं कि विपक्ष इस कानून के बारे में नहीं जानता। लेकिन हम कहते हैं कि सरकार हमें कानून न बताए, हम कानून के बारे में उनसे ज्यादा जानते हैं। नोटबंदी के समय सरकार ने भरोसा दिलाया था कि भ्रष्टाचार दूर होगा। काला धन वापस होगा, पर ऐसा नहीं हुआ। लाइन में लगकर देश में तमाम लोगों की जान चली गई थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गांव में भारी फोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव सांसद साक्षी महराज के ‘चार औरत चालीस बच्चे नहीं चलेंगे’ के बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि साक्षी ‘महराज’ नहीं हो सकते हैं। वह यह मत समझें कि भगवा वस्त्र पहनकर उन्हें सम्मान मिल जाएगा। कई बार ऐसे लोग इस तरह के वस्त्र पहनकर समाज को धोखा देने के लिए निकलते हैं। मुख्यमंत्री जी अपने आप को योगी कहते हैं, उनसे क्या उम्मीद की जा सकती है। योगी उसे माना जाता है जो दूसरे का दुख अपना समझे। झारखंड चुनाव के नतीजों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार नाकाम हो चुकी है। वह जमीनी हकीकत से दूर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें