फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंसा भड़काने में शामिल 70 से अधिक उपद्रवी बेनकाब, चौराहाें पर लगाए गए पोस्टर, जल्द होगी गिरफ्तारी

Wed, 25 Dec 2019 02:27 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
चौराहों पर लगाए गए उपद्रवियों के पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के बाबूपुरवा और यतीमखाना में उपद्रव करने वाले 70 से अधिक उपद्रवी बेनकाब हो गए हैं। इन सभी उपद्रवियों की तस्वीरों के पोस्टर बनवाए गए हैं और दोनों इलाकों में लगवा दिए गए हैं। पुलिस ने इनको पकड़वाने की अपील की है। पुलिस की मदद करने वालों को इनाम भी दिया जाएगा। 

 
विज्ञापन

2 of 5
उपद्रवियाें के पोस्टर देखते इलाकाई लोग - फोटो : अमर उजाला
पुलिस लाइन में मंगलवार को डीएम, एसएसपी, एसपी पूर्वी, एसपी साउथ व सिटी मजिस्ट्रेट ने प्रेसवार्ता के दौरान उपद्रवियों के पोस्टर जारी किए। सोमवार देर रात पुलिस ने बाबूपुरवा के चार रॉड चौराहे और ईदगाह मैदान के पास 48 उपद्रवियों की फोटो समेत आठ-आठ पोस्टर चस्पा किए।

 
विज्ञापन

3 of 5
जगह जगह लगाए गए है उपद्रवियों के पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
वहीं, बेकनगंज पुलिस ने 22 उपद्रवियों की पहचान कर पोस्टर बनवाए हैं, जो क्षेत्र में लगाए गए हैं। इसके साथ ही पुलिस का दावा है कि करीब पचास और उपद्रवियों की पहचान हो चुकी है। उनकी जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। एसएसपी अनंत देव ने बताया कि हिंसा के दौरान अगर किसी की निजी संपत्ति का नुकसान हुआ है, तो वह व्यक्ति थाने में तहरीर दे सकता है।  

 

4 of 5
कानपुर में हिंसा - फोटो : अमर उजाला
नुकसान का आकलन कर उसकी भरपाई आरोपियों से कराई जाएगी। मंगलवार को कांग्रेस नगर अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री, पूर्व पार्षद इजरारुल अंसारी के साथ ईदगाह के पास पहुंचे। वहां क्षेत्रीय लोगों से बातचीत कर हालचाल जाना। पुलिस ने हिंसा भड़काने के शक में शहर के कई लोगों के मोबाइल नंबर कॉल रिकार्डिंग पर लगा रखे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कानपुर में हिंसा की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
उनकी बातचीत पुलिस सुन रही है। पुलिस जल्द ही कॉल रिकॉर्डिंग केआधार पर कुछ लोगों को उठा भी सकती है। बाबूपुरवा में मंगलवार को जिंदगी पटरी पर लौटती नजर आई। इलाके में लोगों ने सुबह से ही अपनी दुकानें खोलीं। बच्चे घरों के बाहर खेलते दिखे। लोग अपने अपने काम में मशगूल दिखे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें