फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में अखिलेश-मायावती से होगी मोदी की टक्कर, नामांकन प्रक्रिया खत्म होते ही प्रत्याशियों का दांव

Fri, 12 Apr 2019 03:43 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
पीएम मोदी एवं मायावती (फाइल फोटो)
लोकसभा चुनाव 2019 की नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद शुक्रवार को प्रत्याशियों को चुनाव चिह्नों का आवंटन हो जाएगा। इसके साथ ही प्रचार में तेजी आएगी। वीआईपी नेताओं की रैलियां कराने के लिए पार्टी के जिलाध्यक्षों ने बुलावा पत्र भेजे हैं। प्रधानमंत्री 25 अप्रैल को तिदंवारी (बांदा) में तो गठबंधन से बसपा प्रत्याशी के पक्ष में राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती 26 अप्रैल को मौदहा में रैली को संबोधित कर सकती हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
मायावती, पीएम मोदी, अखिलेश यादव
इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी को हमीरपुर मुख्यालय, सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह व उमा भारती को राठ, केशव प्रसाद मौर्या की जनसभा चरखारी विधानसभा में कराने की तैयारी है। पार्टी हाईकमान को पत्र भेजा गया है। संसदीय क्षेत्र में मतदान को महज 18 दिन बचे हैं। शुक्रवार को दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्नों का आवंटन भी कर दिया जाएगा।

 
विज्ञापन

3 of 5
मायावती-अखिलेश यादव
मतदान की तिथि नजदीक आते ही प्रत्याशी रात दिन एक कर मतदाताओं को अपने पक्ष में रिझाने को लगे हैं। संसदीय क्षेत्र में वीआईपी नेताओं की रैलियों को आयोजित कराने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष ने सर्वाधिक नेताओं की मांग की है। जिलाध्यक्ष संत बिलास शिवहरे ने बताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अप्रैल को तिंदवारी (बांदा) में दोनों संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशियों के पक्ष में रैली करेंगे।

 

4 of 5
अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर बोला हमला (फाइल फोटो)
बताया कि मुख्यालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राठ में प्रदेश सरकार के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह व केंद्रीय मंत्री उमा भारती की रैली आयोजित कराई जाएगी। इसके अलावा चरखारी विधानसभा में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद की रैली होगी। मगर अभी तिथियों की घोषणा नहीं की गई है। बसपा जिलाध्यक्ष राघवेंद्र अहिरवार ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का कार्यक्रम आ गया है। बताया 26 अप्रैल को मौदहा में रैली आयोजित होगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पति अखिलेश यादव के साथ डिंपल यादव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
उधर सपा जिलाध्यक्ष इदरीश खान ने बताया कि वीआईपी कार्यक्रम के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश को पत्र भेजा है। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष, आजम खान सहित प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम की मांग की गई है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि अभी व्यस्तता अधिक है। कहा कि एक दो दिन में प्रत्याशी के साथ बैठक कर वीआईपी को बुलाने की रणनीति तय करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें