फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP को सीधा ‘ऑनलाइन टक्कर’ देने आ रही अखिलेश की Digital Force, ऐसे हो रहीं तैयारियां

Thu, 28 Sep 2017 05:50 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
अखिलेश यादव लाए हैं डिजिटल फोर्स
BJP जैसे बड़े दलों को सोशलमीडिया पर टक्कर देने के लिए अखिलेश ला रहे हैं अपनी डिजिटल फोर्स। ट्वीट करते हुए सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने डिजिटल फोर्स की बैठक की घोषणा करते हुए विपक्षी दलों के फेक डिजिटल कन्टेन्ट को कड़ी टक्कर देने की बात कही। आज हुई समाजवादी डिजिटल फ़ोर्स की पहली बैठक | pic.twitter.com/msdZJPIzmq — Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 26, 2017
विज्ञापन

2 of 5
अखिलेश यादव लाए हैं डिजिटल फोर्स
बीजेपी समेत अन्य विपक्षी दलों से लोहा लेने के लिए सपा ने डिजिटल फोर्स का गठन किया है। सोशल मीडिया के महत्वपूर्ण प्लेटफार्म ट्विटर, फेसबुक, व्हाट्अप औऱ यूट्यूब पर ये फोर्स एक्टिव रहेगी। इस डिजिटल फोर्स से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए की अखिलेश यादव ने www.samajwadidigitalforce.com वेबसाइट लांच की है।
विज्ञापन

3 of 5
अखिलेश यादव लाए हैं डिजिटल फोर्स
इस वेबसाइट पर ओपन रजिस्ट्रेशन का ऑनलाइन फार्म दिया गया है। अखिलेश यादव के इस डिजिटल फोर्स को इंटरनेट की दुनिया में समाजवादी पार्टी की नितियों का प्रचार और विरोधियों का जवाब देने के लिए तैयार किया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बीजेपी की डिजिटल टीम से सीधे टक्कर लेने के लिए अखिलेश ने समाजवादी डिजिटल फोर्स बनाई है। सपा को सोशल मीडिया पर ज्यादा से ज्यादा जवाबदेह बनाने के लिए युवा सपा कार्यकर्ताओं को ट्विटर, फेसबुक, व्हाट्अप औऱ यूट्यूब पर एक्टिव कर रहे हैं। 

4 of 5
अखिलेश यादव लाए हैं डिजिटल फोर्स
पहले चरण में सपा ने 10 लाख कार्यकर्ताओं का लक्ष्य रखा है जो डिजिटल प्लेटफार्म पर पार्टी की इमेज को बेहतर बनाने का काम करेंगे। समाजवादी पार्टी का मानना है कि कई बार विपक्षियों के सोशल मीडिया का जवाब वो सही तरीके से नहीं दे पाते हैं, जिसकी वजह से उन्हे मुंह की खानी पड़ती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अखिलेश यादव लाए हैं डिजिटल फोर्स
समाजवादी डिजिटल फोर्स के बारे में सपा एमएलसी उदयवीर सिंह ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर अफगानिस्तान और पाकिस्तान के फर्जी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दुष्प्रचार कर जातिवाद साम्प्रदायिकता को फैला रही है। इसलिए अब समाजवादी पार्टी ने भी इस लड़ाई का जवाब देने के लिए डिजिटल फोर्स का गठन किया है। इसके माध्यम से जनता को सही सूचना से अवगत कराने का काम किया जाएगा। सोशल मीडिया पर लड़ाई लडने के लिए तैयार किए जा रहे डिजिटल फोर्स के सदस्यों को पहले चरण में रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए बोला गया हैष सभी सदस्यों के लिए कुछ दिनों में एक गाइडलाइन भी जारी होगी जिसको प्रख्यात साहित्यकार उदय प्रताप सिंह तैयार कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें