फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: ‘अमर उजाला’ महा डांडिया में ऐसे हुआ ‘महा धमाल’

Thu, 28 Sep 2017 04:49 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 10
अमर उजाला का महा डांडिया कार्यक्रम
नवरात्रि की सप्तमी की शाम कानपुरवासियों के लिए खास रही। गैंजेस क्लब में ‘अमर उजाला’ के महा डांडिया आयोजन में लोग जमकर झूमे। मां दुर्गा की स्तुति से शुरू हुई डांडिया नाइट हनी सिंह के सुपर हिट गीत तक पहुंच गई। देर रात तक लोग झूमते-नाचते रहे।  
विज्ञापन

2 of 10
अमर उजाला का महा डांडिया कार्यक्रम
महा डांडिया का शुभारंभ एडीजी अविनाश चंद्र और उनकी पत्नी, कोपेस्टेट के चेयरमैन विजय कपूर ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद एंकर लवीना अदनानी की आवाज ने मंच से समा बांध दिया। हे राम रे, सबसे बड़ा तेरा नाम ओ-शेरोवाली, ऊंचे डेरो वाली, बिगड़े बना दे मेरे काम...से महा डांडिया का भव्य शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन

3 of 10
अमर उजाला का महा डांडिया कार्यक्रम
इसके बाद पार्कनिस्ट सन्नी और डीजे सैश ने स्टेज संभाला तो लोग झूमने पर मजबूर हो गए। शहर के कोने-कोने से पहुंचे सैकड़ों युवा, दंपति, परिवार झूमते नजर आए। खूबसूरत ड्रेसों में सजे छोटे बच्चों ने भी डांडिया खेला। जैसे-जैसे रात बढ़ती गई, डांडिया रास में सुपर हिट गानों का तड़का बढ़ता गया। यो-यो हनी सिंह...संइया जी आज मैंने ब्रेकअप कर लिया...लुंगी डांस...पर लोग मस्त-मस्त हो गए।

4 of 10
अमर उजाला का महा डांडिया कार्यक्रम
विनर बनने के लिए लोगों ने दिखाया दम 
कार्यक्रम में बेस्ट ड्रेस डांडिया, बेस्ट डांडिया कपल, बेस्ट डांडिया डांसर, बेस्ट डांडिया फैमिली, स्पार्कलिंग डांस ऑफ द डे प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें शामिल युवक-युवतियां, परिवार के साथ आए लोग प्रतियोगिता में बाजी मारने के लिए जी-जान से लगे रहे। 
 
विज्ञापन

5 of 10
अमर उजाला का महा डांडिया कार्यक्रम
बेस्ट ड्रेस डांडिया (महिला/पुरुष)- शुभम - कृति
बेस्ट डांडिया कपल
बेस्ट डांडिया डांसर
बेस्ट डांडिया फैमिली
स्पार्कलिंग डांस ऑफ द डे
 
विज्ञापन

6 of 10
अमर उजाला का महा डांडिया कार्यक्रम
प्रायोजक
बिहारी आयरन स्टोर (डिस्ट्रीब्यूटर जेएसडब्ल्यू स्टील), गोपाल स्पार्कल्स टाइटल खास स्पांसर हैं। इसके साथ ही भारतीय जीवन बीमा निगम एवं चुलबुली कैंडी उप प्रायोजक हैं। यूनियन बैंक, फार्चून हॉस्पिटल, काया कल्प सैलून, वीरेंद्र स्वरूप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, डॉ. जेएस सचान फाउंडेशन, केडीएमए वर्ल्ड स्कूल, एक्सपोज टैटूज एवं अनाइचा होटल सह प्रायोजक हैं।
प्रीतम मल्होत्रा, कविता सिंह, डॉ. मनीष वर्मा, विवेक सिंह, सुनील खेमका, मोहित गुप्ता, प्रतीक गुप्ता, सुमित गुप्ता, विपिन निगम सहित अन्य मौजूद रहे।  
विज्ञापन

7 of 10
अमर उजाला का महा डांडिया कार्यक्रम
विपिन निगम ने निभाई जज की भूमिका
अमर उजाला के महा-डांडिया रास में आयोजित प्रतियोगिता में डांडिया में महारथ रखने वाले विपिन निगम ने जज की भूमिका निभाई। शहर से लेकर अन्य जिलों और प्रदेशों में विपिन निगम डांडिया में पुरुस्कार प्राप्त कर चुके हैं।
   

8 of 10
अमर उजाला का महा डांडिया कार्यक्रम
लोगों से बातचीत--
-शहर में इस तरह का आयोजन लोगों को संस्कृति और एकता के सूत्र में बांधता है। अमर उजाला की इस पहल को सलाम करती हूं।
- आफिया, मेस्टन रोड
 

9 of 10
अमर उजाला का महा डांडिया कार्यक्रम
- अमर उजाला की ओर से गैंजेस क्लब में आयोजित महा-डांडिया में एक आम आदमी को भी हिस्सा लेने का मौका मिला। इस तरह के आयोजन सराहनीय हैं।
- शाइना, अशोक नगर
 
विज्ञापन

10 of 10
अमर उजाला का महा डांडिया कार्यक्रम
-डांडिया रास में परिवार के साथ हिस्सा लेने का मौका मिला। मैं और मेरे परिवार को यहां आकर बहुत अच्छा लगा। काफी दिनों बाद इतना मजा आया।
- कृष्णा, विकास नगर

- पहली बार इस तरह के आयोजन में शामिल हुए हैं। अपनों के साथ डांडिया रास कर भरपूर आनंद लिया।
-श्वेता बत्रा, गोविंद नगर

गोपाल स्पार्कल्स सिल्वर कोटेड इलाइची एक प्राकृतिक माउथ फ्रेशनर है। जिसमें प्राकृतिक गुणों के साथ-साथ केसर भी मिश्रित है। यह आज की उस युवा पीढ़ी के लिए बनाया गया है जो समाज के लिए पूरी निष्ठा के साथ अपने काम को ईमानदारी के साथ निभाते हैं। वह प्रत्येक काम में ईमानदारी और शुद्धता के लिए प्रतिबद्ध हैं।
-विवेक सिंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें