फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए आखिर क्यों "BJP MLA CASE" में SIT की रिपोर्ट से स्वास्थ्य विभाग में खलबली ?

Thu, 12 Apr 2018 08:27 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
कुलदीप सिंह सेंगर - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव जिले की बांगरमऊ विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर, उनके भाई अतुल सेंगर व अन्य लोगों पर लगे आरोपों के मामले की जांच शुरू होते ही स्वास्थ्य महकमें में हलचल बढ़ गई है। एसआईटी (विशेष जांच टीम) की रिपोर्ट पर तीन डाक्टरों के निलंबित कर दिया गया है।

 
विज्ञापन

2 of 4
कुलदीप सिंह सेंगर
जांच के दायरे में कुछ अन्य डाक्टर व स्वास्थ्यकर्मी भी आ सकते हैं। इसे लेकर विभाग में हलचल मची है। डाक्टर एक- दूसरे से कार्रवाई के संबंध में जानकारी लेते रहे। हालांकि गुरुवार देर शाम तक निलंबन के संबंध में लिखित आदेश सीएमओ के पास नहीं पहुंचा है। 

 
विज्ञापन

3 of 4
कुलदीप सिंह सेंगर
एसआईटी ने बुधवार को विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के गांव पहुंचकर दुष्कर्म के मामले की जांच की थी। एसआईटी ने पीड़ित परिवार समेत गांव के कई अन्य लोगों से भी पूछताछ की थी। परिजनों के आरोप पर जिला अस्पताल के डाक्टरों से भी पूछताछ की गई थी। मामले में डाक्टर प्रशांत उपाध्याय, सर्जन वीके सचान व डा. मनोज पर लापरवाही बरतने के आरोप लगे थे। बुधवार देर रात एसआईटी की रिपोर्ट मिलने के बाद शासन की ओर से तीनों डाक्टरों को निलंबित कर दिया गया।

 
विज्ञापन

4 of 4
कुलदीप सिंह सेंगर
इस कार्रवाई के बाद से स्वास्थ्य विभाग में हलचल मची है। माना जा रहा है कि कुछ अन्य डाक्टर व स्वास्थ्यकर्मी भी कार्रवाई की जद में आ सकते हैं। सीएमओ डा. एसपी चौधरी ने बताया कि कार्रवाई के संबंध में उनके पास कोई आदेश नहीं आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें