फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: बवाल के दूसरे दिन नहीं खुली दुकानें, हालात काबू में लेकिन तनाव बरकरार

Thu, 06 Apr 2017 09:30 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार


- घटना में 65 नामजद व 120 अज्ञात पर मुकदमा
- जवारा विसर्जन यात्रा निकालने पर बवाल का मामला 
- दोनों समुदाय के लोगों पर लिखी गई बलवा की रिपोर्ट 
विज्ञापन
1 of 6
कानपुर देहात के अकबरपुर में बवाल की तस्वीर
कानपुर देहात के अकबरपुर कस्बे के कालीगंज स्थित मंदिर से जवारे निकालने के दौरान दो समुदायों में हुए पथराव व मारपीट के मामले में दूसरे दिन कोतवाली पुलिस ने 65 नामजद व 120 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
 
विज्ञापन

2 of 6
कानपुर के अकबरपुर में बवाल के बाद के हालात की तस्वीर
घटना के विरोध में गुरुवार को अकबरपुर कस्बे व आसपास के इलाकों में दुकानदारों ने दुकानें नहीं खोली। इस घटना से क्षेत्र में तनाव बरकरार है।  
बता दें कि नवरात्र के अंतिम दिन कालीगंज के मंदिर से जवारे की विसर्जन यात्रा निकलना था। लेकिन एक समुदाय के एतराज करने पर विवाद का रूप ले लिया। दोनों पक्षों की ओर से चले पत्थर और डंडे से पुलिस कर्मियों व अन्य लोग घायल भी हुए।
विज्ञापन

3 of 6
बवाल के दूसरे दिन अकबरपुर में ऐसे रहे हालात - फोटो : अमर उजाला
अबकबरपुर में दूसरे दिन हालात काबू में रहे लेकिन माहौल अभी भी तनावपूर्ण बना हुआ है। सूनी पड़ी गलियों ने तनाव बरकारर रहने की गवाही दे दी।

4 of 6
गलियां पूरे दिन पड़ी रही सूनी - फोटो : अमर उजाला
लोगों घरों में कैद रहे। किसी की हिम्मत बाहर निकलने की नहीं हुई। उधर, स्थिति को सामान्य बनाने के लिए इलाके में भारी फोर्स तैनात रही। 
विज्ञापन

5 of 6
बवाल के दूसरे दिन बाजार रहे बंद - फोटो : अमर उजाला
बवाल के दूसरे दिन बाजार भी बंद रहे। व्यापारियों ने अनहोनी के डर से दुकाने खोलना मुनासिब नहीं समझा।   

बदली गई तहरीर, कई बड़ों के नाम बाहर
वहीं बवाल में पकड़े गए आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किए जाने पर भी सवाल उठे। बताया जा रहा है कि मुकदमा दर्ज करने से पहले कई बार तहरीर भी बदली गई। दोनों पक्षों के कई बड़े लोगों के नाम हटा दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बवाल में पथराव से टूटे बिल्डिंगों के शीशे - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने बताया कि दोनों पक्षों से 65 नामजद व 120 अज्ञात लोगों पर 153 क, 147, 149, 336, 353, 504, 352 व 7 सीएलए के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मौके से भाग रहे अनवार, साहिबे आलम, शाहिद, बदलू, अनवार खां को गिरफ्तार किया गया है। इनको जेल भेजा जा रहा है। अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें