फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12th Result के बाद अब JEE Advance के लिए टॉप-20 पर्सेंटाइल घोषित

Thu, 17 May 2018 01:38 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

- 438 नंबर वाले छात्र भी दे पाएंगे जेईई एडवांस
- सीआईएससीई ने जारी किया जेईई एडवांस के लिए टॉप-20 पर्सेंटाइल
विज्ञापन
1 of 4
डेमो पिक
काउंसिल फॉर दि इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने 12वीं के परिणाम के बाद अब जेईई एडवांस के लिए टॉप-20 पर्सेंटाइल घोषित कर दिया है। काउंसिल ने एडवांस के लिए सामान्य वर्ग का कट ऑफ स्कोर 438 रखा है जबकि ओबीसी का 427, एससी का 415 और एसटी का 387 है। इस बाबत काउंसिल की तरफ से सभी प्राचार्यों को आदेश भी जारी किया जा चुका है। वहीं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) के टॉप-20 पर्सेंटाइल का अभी भी छात्रों को इंतजार है। यूपी बोर्ड ने इस बार सबसे पहले ही परिणाम जारी कर दिया था। इसके बावजूद अभी तक टॉप-20 पर्सेंटाइल घोषित नहीं किया है जबकि सीबीएसई का अभी परिणाम आना बाकी है।
 
विज्ञापन

क्या है टॉप-20 पर्सेंटाइल 

2 of 4
डेमो पिक
दरअसल जेईई एडवांस में शामिल होने के लिए 12वीं में छात्र के 75 प्रतिशत अंक होने चाहिए अगर नहीं हैं तो संबंधित बोर्ड द्वारा जारी टॉप-20 पर्सेंटाइल के अंतर्गत उसके मार्क्स आते हों। इसी के आधार पर छात्र को जेईई एडवांस में शामिल होने का मौका दिया जाएगा।

 
विज्ञापन

3 of 4
डेमो पिक
जेईई एडवांस : रफ वर्क के लिए मिलेगा नोट पैड 
20 मई को देशभर में होने वाले जेईई एडवांस के कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट में छात्रों को रफ वर्क करने के लिए अलग से नोट पैड भी दिया जाएगा। मतलब छात्र कंप्यूटर पर सही उत्तर चुनने से पहले सॉल्व करके देख भी सकते हैं। परीक्षा समाप्त होने के बाद ही नोट पैड को सेंटर पर जमा करना होगा। वहीं अगर छात्र तय समय से पहले प्रश्न पत्र हल कर लेता है तो भी उसे परीक्षा समाप्त होने तक केंद्र पर ही रुकना होगा।
 
विज्ञापन

4 of 4
डेमो पिक
कलर कोडिंग से पहचान पाएंगे प्रश्नों का स्टेटस  
जेईई एडवांस के चेयरमैन प्रो. शलभ के मुताबिक कंप्यूटर स्क्रीन पर आने वाले सवालों की कलर कोडिंग के जरिए पहचान की जा सकती है। इससे छात्र कंफ्यूज नहीं होगा कि कौन सा सवाल उसने कर लिया है और कौन सा उसे करना है। यही नहीं, कलर के जरिए आप यह भी जान सकेंगे कि किस प्रश्न को आपने दोबारा चेक किया है और किसे नहीं। कलर की कोडिंग एग्जाम शुरू होने से पहले ही स्क्रीन पर बता दी जाएगी।  
डाउनलोड एडमिट कार्ड के बदले मिलेंगे ओरिजनल एडमिट कार्ड 
परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी को डाउनलोड किया गया एडमिट कार्ड दिखाना होगा। इसके बदले केंद्र व्यवस्थापक की ओर से छात्र को ओरिजनल एडमिट कार्ड दिया जाएगा। इस ओरिजनल एडमिट कार्ड को आईआईटी में एडमिशन तक संभालकर रखने की जिम्मेदारी छात्र की होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें