फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म आरोपी विधायक कुलदीप को लगा बहुत बड़ा झटका, मनोज की मौत से सदमे में सेंगर कुनबा

Sun, 27 Oct 2019 04:07 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
1 of 5
विधायक कुलदीप के भाई मनोज की मौत - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव दुष्कर्म के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के छोटे भाई मनोज सेंगर का निधन हो गया है। जब मनोज की मौत हुई तो वह दिल्ली में ही थे। देर रात अचानक उनकी मौत हो गई, माना जा रहा है कि उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है।
विज्ञापन

2 of 5
विधायक कुलदीप के भाई मनोज की मौत - फोटो : अमर उजाला
मनोज की मौत से कुलदीप सेंगर को बहुत बड़ा झटका लगा है। साथ ही सेंगर कुनबा सदमे में है। मनोज सेंगर रायबरेली जिले में हुए पीड़िता के एक्सीडेंट की घटना में नामजद थे।
विज्ञापन

3 of 5
विधायक कुलदीप के भाई मनोज की मौत - फोटो : अमर उजाला
पीड़िता के चाचा ने इस एक्सीडेंट को साजिश बताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दस नामजद लोगों में मनोज सेंगर का भी नाम था। मालूम हो कि रायबरेली हादसे में पीड़िता की चाची व मौसी की मौत हो गई थी।

4 of 5
विधायक कुलदीप के भाई मनोज की मौत - फोटो : अमर उजाला
जबकि पीड़िता का वकील गंभीर रूप से घायल हो गया था। हादसे के बाद उन्हें लखनऊ में भर्ती कराया गया था हालांकि बाद में उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया। इन दिनों कुलदीप सेंगर दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विधायक कुलदीप के भाई मनोज की मौत - फोटो : अमर उजाला
मनोज सेंगर का शव दिल्ली से उनके घर उन्नाव में रविवार देर रात तक पहुंचे की बात कही जा रही है। यहीं मनोज का अंतिम संस्कार भी किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें