फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया हादसा: एक साथ इतने शव देख सिहर उठा हर कोई, एंबुलेंसों के सायरनों ने तोड़ा भोर का सन्नाटा

Sun, 17 May 2020 01:21 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
1 of 5
औरैया सड़क हादसे शव निकालने के लिए जेसीबी लगाई गई - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश में इटावा-कानपुर हाईवे पर हादसे में मरे 24 लोगों के शव जिला अस्पताल में एक लाइन में देख हर किसी की आंख नम हो गई। हालांकि बाद में दो और मजदूरों के दम तोड़ने से मृतकों की संख्या 26 पहुंच गई थी। भोर में एंबुलेंसों के सायरनों की आवाज सन्नाटा तोड़ती रही।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
लाशों का ढेर देख सिहर उठा हर काेई - फोटो : amar ujala
सायरनों की आवाज सुनकर लोगों को अनहोनी की आशंका हो गई थी। इसलिए एक-दूसरे से हादसे के बारे में जानने का प्रयास करते रहे। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। इससे आसपास के लोग जाग गए। यह लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस के साथ बचाव कार्य में जुट गए।

 
विज्ञापन

3 of 5
औरैया जिला अस्पताल में लगा शवों का ढेर - फोटो : amar ujala
घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए 18 एंबुलेंस लगाई गईं थीं। शवों को लाने के लिए दो वाहन लगाए गए थे। चूने को बोरे हटाने पर एक के बाद एक 24 शव निकलने पर बचाव कार्य में लगे लोग आश्चर्य में पड़ गए। अंदेशा नहीं था कि हादसे में इतने लोग मारे गए हैं।

 

4 of 5
जेसीबी से निकाले गए शव - फोटो : amar ujala
पुलिसकर्मी घायलों को स्वास्थ्य कर्मचारियों की मदद से एंबुलेंस में लिटाते गए। घटना स्थल पर घायलों की चीख, एंबुलेंसों के आने-जाने की आवाज ही सुनाई दे रही थी। पुलिसकर्मियों ने स्वास्थ्य कर्मचारियों का सहयोग कर सभी घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हादसा देख दहल गए थे पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala
मृतकों के शव 50 शैय्या युक्त जिला अस्पताल में एक स्थान पर रखे गए। एक के बाद एक काफी संख्या में शव देख लोग सिहर उठे। हर किसी की जुबान पर एक ही बात थी कि हे भगवान ये क्या हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें