फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पुलिस और मेडिकल टीम पर पथराव करने वाले 10 हमलावर भेजे गए अस्थायी जेल, 14 दिन रहेंगे क्वारंटीन

Fri, 01 May 2020 03:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
पथराव के बाद तैनात की गई पुलिस - फोटो : amar ujala
कानपुर में बजरिया के जुगियाना में बुधवार को मेडिकल और पुलिस टीम पर हमला करने वाले 10 आरोपियों को पुलिस ने अस्थायी जेल भेज दिया है। चूंकि सभी आरोपी हॉटस्पॉट इलाके के हैं, इसलिए अस्थायी जेल में 14 दिन तक क्वारंटीन रहेंगे। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद इन्हें जिला कारागार भेजा जाएगा।
विज्ञापन

2 of 5
अचानक आई सैकड़ों की भीड़ ने पुलिस को दौड़ाया - फोटो : amar ujala
बुधवार को मेडिकल टीम एक परिवार के नौ सदस्यों को क्वारंटीन करवाने के लिए जुगियाना से लेने पहुंची थी। इलाकाई लोगों ने विरोध करते हुए मेडिकल टीम को खदेड़कर पुलिस पर भी पथराव किया था। मामले में 200 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ बलवा, हत्या के प्रयास, महामारी अधिनियम, आपदा अधिनियम, लॉकडाउन उल्लंघन, सरकारी काम में बांधा, सरकारी कर्मचारी पर ड्यूटी के वक्त हमला, सेवन सीएलए जैसी संगीन धाराओं में केस दर्ज किया गया था।

 
विज्ञापन

3 of 5
गलियों में छुपी थी भीड़ - फोटो : amar ujala
घटना के तुरंत बाद पुलिस ने मोहम्मद गुफरान, अशरफ अली, मोहम्मद आरिफ, साहिब, एहसान, इरशाद, मोहम्मद अकबर, अनीश बेग, शाहिद और ताहिर को गिरफ्तार कर नामजद किया था। एसपी पश्चिम डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि गुरुवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद चौबेपुर में बनी अस्थायी जेल भेज दिया गया है। सभी का सैंपल भी लिया गया है। 14 दिन बाद दोबारा जांच होगी। इसके बाद इन्हें जेल भेजा जाएगा।
 

4 of 5
उपद्रवियों को दौड़ाती पुलिस - फोटो : amar ujala
इसलिए भेजे गए अस्थायी जेल
देशभर में जमाती पकड़े जाने के बाद उन पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जेल में कोरोना संक्रमण न फैले, इसलिए 21 अप्रैल को शासनादेश जारी हुआ था कि इन सभी को अस्थायी जेल में रखा जाए। जांच रिपोर्ट निगेटिव आने और क्वारंटीन का समय पूरा होने के बाद इन्हें जेल भेजा जाएगा। आगरा में हुए बवाल के बाद जेल भेजे गए आरोपियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद 23 अप्रैल को शासनादेश में बदलाव किया गया। इसके तहत जमातियों के अलावा कोरोना संदिग्ध या हॉटस्पॉट इलाके के रहने वाले आरोपियों को भी अस्थायी जेल में रखा जाए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गलियों में पड़े पत्थर - फोटो : amar ujala
35 हमलावरों की और शिनाख्त, लगेंगे पोस्टर
बजरिया इंस्पेक्टर राममूर्ति यादव ने बताया कि घटना से संबंधित 20 वीडियो और सीसीटीवी फुटेज मिले थे। अभी तक जितने वीडियो, फुटेज खंगाले गए हैं, उनमें से 35 हमलावरों की पहचान कर ली गई है। उनकी तलाश जारी है। एसओजी और सर्विलांस की टीम को भी लगाया गया है। चिह्नित हमलावरों के पोस्टर भी चस्पा किए जाएंगे। जल्द ही इन पर इनाम भी घोषित होगा। इंस्पेक्टर ने बताया कि 50 से अधिक मोबाइल नंबर भी ट्रेस किए गए हैं, जो घटना के वक्त मौके पर सक्रिय थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें