फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jyoti Malhotra: काशी में ज्योति ने बनाए थे 12 वीडियो... महाकुंभ में भी गई थी यूट्यूबर, रामलला के किए थे दर्शन

Wed, 21 May 2025 02:28 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी/प्रयागराज/अयोध्या

सार

पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार ट्रैवल ब्लॉगर और यू-ट्यूबर ज्योति मल्होत्रा महाकुंभ में भी आई थी। इसके अलावा वह काशी में भी गई थी। ज्योति ने काशी में 12 वीडियो बनाए थे। अयोध्या में रामलला के दर्शन भी किए थे।
विज्ञापन
1 of 8
Jyoti Malhotra - फोटो : facebook @TravelWithJo
यू-ट्यूबर ज्योति मल्होत्रा काशी आती-जाती रही है। उसके यू-ट्यूब चैनल पर श्री काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार सहित अलग-अलग स्थानों के 12 वीडियो अपलोड हैं। जांच एजेंसियां काशी में भी जांच कर रही हैं।वाराणसी पुलिस और लोकल इंटेलिजेंस यूनिट पता कर रही हैं कि ज्योति कहां-कहां गई थी और उसने कैसी-कैसी सूचनाएं जुटाईं। कोई ऐसा शख्स तो नहीं है, जो लंबे समय से ज्योति के संपर्क में रहा हो। ज्योति ने अस्सी सहित अन्य गंगा घाटों, दशाश्वमेध घाट की गंगा आरती, मुस्लिम आबादी वाले क्षेत्रों, पक्केमहाल की गलियों व खान-पान की दुकानों, वंदे भारत ट्रेन से आने-जाने और गंगा में नौकायन के वीडियो अपलोड किए हैं।
विज्ञापन

2 of 8
Jyoti Malhotra - फोटो : facebook @TravelWithJo
काशी भ्रमण से जुड़े वीडियो और शॉर्ट वीडियो पांच महीने से दो साल पुराने हैं। इनमें दिल्ली से वाराणसी व वाराणसी से दिल्ली की बस, ट्रेन की यात्रा और काशी के तकरीबन सभी प्रमुख स्थानों से संबंधित वीडियो शामिल हैं। हालांकि विश्वनाथ धाम से संबंधित वीडियो में वह सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करते हुए नहीं दिखी है। पुलिस ने उसे जहां मोबाइल फोन और कैमरे के साथ रोक दिया था, वहीं वह रुक गई थी। 
विज्ञापन

3 of 8
jyoti malhotra youtuber - फोटो : facebook @TravelWithJo
महाकुंभ में भी आई थी पाक के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार ट्रैवल ब्लॉगर
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार ट्रैवल ब्लॉगर ज्योति मल्होत्रा करीब चार महीने पहले प्रयागराज आई थी। उसने महाकुंभ क्षेत्र का दौरा भी किया था। खास बात यह है कि दौरा 29 जनवरी को माघ मेले के मुख्य स्नान पर्व मौनी अमावस्या के दिन हुआ था। ज्योति दिल्ली से बस  से कई अन्य श्रद्धालुओं के साथ प्रयागराज आई थी। 

 

4 of 8
पुलिस की गिरफ्त में ज्योति - फोटो : Insta @TravelWithJo
इस दौरान उसने महाकुंभ क्षेत्र में संगम, अक्षयवट, हनुमान मंदिर आदि का भ्रमण किया था। उसने इस पूरे टूर का वीडियो भी बनाया, जिसे बाद में अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया। 16 मई को जब उसे पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, तब उसके प्रयागराज दौरे की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उनके पास ज्योति के प्रयागराज आने की कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। हालांकि इस मामले में खुफिया एजेंसियों की मदद से पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच कराई जाएगी। 
विज्ञापन

5 of 8
jyoti malhotra youtuber - फोटो : Insta @TravelWithJo
2.7 हजार लाइक, 2.04 लाख व्यू, वाराणसी भी पहुंची थी ज्योति
ज्योति मल्हाेत्रा की ओर से खुद के महाकुंभ आने के दौरान बनाए गए वीडियो को यूट्यूब पर 2.7 हजार लाइक मिले। जबकि दो लाख से ज्यादा लोगों ने इसे देखा। सोमवार रात तक इस वीडियो के कुल 2.04 लाख व्यू थे। 12 फरवरी को इस वीडियो को उसने अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट किया। बता दें कि उसने ‘ट्रैवेल विद जो’ नाम से अपना यूट्यूब चैनल बना रखा है। इससे पहले नौ दिसंबर 2024 को उसने वाराणसी का भी टूर किया था। इसके लिए भी वह नई दिल्ली से एक लग्जरी बस के जरिए वाराणसी पहुंची थी। इसका भी वीडियो उसने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया था।
विज्ञापन

6 of 8
jyoti malhotra youtuber - फोटो : Insta @TravelWithJo
अयोध्या व महाकुंभ भी गई और रामलला की धरती को बताया पावन
पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा अयोध्या भी आई थी। रामलला के दर्शन मार्ग से जय श्रीराम कहते हुए उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 32 सेकेंड के वीडियो में वह रामलला की धरती को पावन बता रही है। ज्योति अयोध्या कब आई, उसके साथ कितने लोग आए, कहां-कहां घूमे, अयोध्या में कहां पर रहे और किस-किस से संपर्क किया, इन बिंदुओं को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन

7 of 8
jyoti malhotra youtuber - फोटो : Insta @TravelWithJo
इसके अलावा, वह करीब चार महीने पहले प्रयागराज आई थी। उसने महाकुंभ क्षेत्र का दौरा भी किया था। खास बात यह है कि दौरा 29 जनवरी को माघ मेले के मुख्य स्नान पर्व मौनी अमावस्या के दिन हुआ था। यह वह दिन था, जब संगम में आस्था की डुबकी लगाने के लिए यहां रिकाॅर्ड भीड़ जुटी थी। खुफिया एजेंसियां ज्योति के प्रयागराज दौरे के प्रत्येक पहलुओं की पड़ताल में जुट गई हैं।
विज्ञापन

8 of 8
Jyoti Malhotra - फोटो : facebook @TravelWithJo
हरियाणा में बंद होंगे पाकिस्तानी कंटेंट वाले यू-ट्यूब चैनल 
ज्योति की गिरफ्तारी के बाद हरियाणा सरकार सख्ती करने जा रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यू-ट्यूबरों के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर बनाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, ऐसे यूट्यूब चैनल तत्काल बंद करने के निर्देश दिए गए हैं, जिनमें देश विरोधी गतिविधियों की तस्वीर, वीडियो, टिप्पणी या गुणगान है। जिस चैनल पर पाकिस्तान का नाम या तस्वीरें हैं।

यह भी पढ़ें: Jyoti Malhotra: 'कुछ छिपाना होता तो वीडियो क्यों अपलोड करती...', एजेंसियों के सवालों पर ज्योति ने दिए ये जवाब

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें