फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'बात भी करूंगा...तेरी बहन से शादी करके दिखाऊंगा', विशाल की इस बात से तिलमिला उठा अरविंद; दोनों को मार डाला

Tue, 12 Aug 2025 11:59 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी में डबल मर्डर मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी डेढ़ माह से दोहरे हत्याकांड की प्लानिंग कर रहा था। आरोपी अरविंद अपनी बहन के प्रेमी से मिली चुनौती से तिलमिला उठा था। दोस्त की मदद से आरोपी अरविंद ने पहले रेकी कराई। बहन के प्रेमी को गांव आते ही मार डाला। फिर बहन की हत्या कर दी।
विज्ञापन
1 of 14
jhansi double murder - फोटो : अमर उजाला
झांसी में झूठी आन की खातिर छोटी बहन और उसके प्रेमी की हत्या करने का आरोपी अरविंद अहिरवार पिछले करीब डेढ़ महीने से इस वारदात की प्लानिंग पुणे में बैठकर कर रहा था। रेकी के लिए अपने प्रकाश प्रजापति को तैयार कर लिया था। अपने मंसूबों के बारे में परिवार को भी बता दिया था, लेकिन परिवार ने घटना के बाद अपनी जुबान खोली। परिवार की चुप्पी की वजह से अरविंद सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने में कामयाब रहा। हालांकि 24 घंटे के भीतर ही दोनों हत्यारोपी गिरफ्तार कर लिए गए। 

सोमवार को दोनों आरोपी जेल भेज दिए गए। दो दिनों की छानबीन एवं पूछताछ के दौरान पुलिस के सामने दोनों आरोपियों ने कई चौंकाने वाले राज उगले। अरविंद की बहन पुच्चू (18) को फरवरी महीने में विशाल अहिरवार (19) के साथ पुलिस ने बरामद किया था। 
 
विज्ञापन

2 of 14
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में हुई पंचायत में दोनों के अलग रहने का फैसला हुआ। विशाल को पिता हल्केराम गुजरात लेकर चला गया। अरविंद भी पुणे जाकर प्राइवेट काम करने लगा।
विज्ञापन

3 of 14
घटना का खुलासा करते एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कुछ समय बाद अरविंद को मालूम चला कि विशाल और उसकी बहन के बीच संबंध खत्म नहीं हुए हैं। दोनों घंटों फोन पर बात करते हैं। यह बात अरविंद को नागवार गुजरी। उसने फोन पर विशाल को धमकाने की कोशिश की तो उल्टे विशाल ने अरविंद को चुनौती देते हुए कहा कि वह उसकी बहन से बात भी करेगा और शादी भी करके दिखाएगा। 
 

4 of 14
मृतक पुच्चू का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह बात पूरे गांव में फैल गई। इससे अरविंद तिलमिला उठा। पुणे में रहते हुए उसने जून महीने में विशाल को खत्म करने की कसम खा ली। सबसे पहले अपने दोस्त प्रकाश को रेकी के लिए तैयार किया। 

 
विज्ञापन

5 of 14
मृतकविशाल का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विशाल के झांसी आते ही प्रकाश ने अरविंद को खबर कर दी। अरविंद तुरंत पुणे से झांसी के लिए रवाना हो गया। यहां आकर प्रकाश के साथ मिलकर उसने दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया।

 
विज्ञापन

6 of 14
मृतक पुच्चू का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्या करके कुछ दूर में ही फेंक दिया था आला कत्ल
एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने दोनों हत्यारोपियों को मीडिया के सम्मुख पेश करते हुए बताया कि अरविंद की निशानदेही पर विशाल की हत्या में इस्तेमाल आलाकत्ल के तौर पर बांका बरामद कर लिया गया। आला कत्ल घटनास्थल से कुछ दूर फेंक दिया गया था। दोनों शव बरामद होने के बाद विशाल के पिता हल्केराम के बयान के आधार पर सबसे पहले प्रकाश को पकड़ा गया। उसके बाद अरविंद का भी सुराग मिल गया। पुलिस ने उसे नवाबाद थाना क्षेत्र के पुरानी मंडी के पास से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

7 of 14
घटना का खुलासा करते एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भाई ने की बहन की हत्या
झांसी में बहन के प्रेम संबंध से नाराज भाई ने रक्षाबंधन के दिन राखी बंधवाने के बाद दोस्त के साथ मिलकर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। उसने दो दिन पहले बहन के प्रेमी की भी हत्या कर दी थी। पिता की तहरीर पर आरोपी और उसके दोस्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह सनसनीखेज वारदात गरौठा थाना क्षेत्र के चंदापुर गांव की है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी अरविंद ने शनिवार को अपनी बहन से राखी बंधवाई थी। इसके बाद वह अपनी बहन पुच्चू (18) को घूमाने के बहाने घर से बाहर ले गया। उसके साथ उसका दोस्त प्रकाश भी था। 

8 of 14
मृतक प्रेमी युगल के फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भाई अरविंद ने ही बहने के प्रेमी विशाल को मारा
दोनों ने पहले पुच्चू के बाल काट दिए। इसके बाद उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी और खदान में शव फेंककर भाग गए। रविवार सुबह उसका शव उतराता मिलने पर गांव में सनसनी फैल गई। युवती के पिता पप्पू अहिरवार ने अपने बेटे और उसके दोस्त पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि आठ अगस्त को अरविंद ने टहरौली जाकर बहन के प्रेमी विशाल को धोखे से बुलाकर हत्या कर दी थी। उसका शव धसान नदी के पास से मिला था। इस मामले की अभी जांच चल रही थी। युवती की हत्या के बाद यह आशंका पुष्ट हो गई है कि अरविंद ने ही विशाल को मारा था।

9 of 14
घटना का खुलासा करते एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति, मृतक का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सात अगस्त को पुणे से आया था घर
परिजनों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि पुच्चू के प्रेम संबंध टहरौली निवासी विशाल से थे। इस बात से अरविंद बहुत नाराज था। सात अगस्त को वह पुणे से झांसी आया था। हत्या के आरोपी भाई अरविंद अहिरवार अपनी कलाई पर बंधी राखी का भी मान नहीं रख सका। छोटी बहन ने कुछ देर पहले ही उस कलाई पर नेह के धागे बांधे थे। उससे अपनी रक्षा का वचन लिया था लेकिन झूठी आन की खातिर भाई ने अपना वचन नहीं निभाया।

 

10 of 14
jhansi murder - फोटो : अमर उजाला
अरविंद ने तीनों बहनों को दिया नेग
परिजनों का कहना है कि अरविंद कुछ महीनों से पुणे में था। 7 अगस्त को घर आया था। इकलौता भाई होने के नाते अरविंद को तीनों बहनें चाहती थीं। राखी के दिन पुच्चू अपनी बड़ी बहन के साथ बाजार से राखी खरीदकर लाई थी। एक साथ मिलकर त्योहार मनाया। राखी बंधवाने के बाद अरविंद ने तीनों बहनों को नेग दिया। इसके बाद अचानक पुच्चू से बाहर चलकर घूम आने के लिए कहा। दोनों बहनें भी चलने को जिद करने लगीं लेकिन अरविंद उन्हें साथ ले जाने के लिए राजी नहीं हुआ।

 

11 of 14
मृतक विशाल और पुच्चू का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बहन की हत्या के बाद परिवार को दी जानकारी
पुच्चू राजी हो गई लेकिन उसे क्या पता था कि जिस भाई ने कुछ देर पहले जिंदगी भर रक्षा करने का वचन दिया है, वही उसकी जान लेने का मंसूबा बांध रखा है। बेफ्रिक होकर वह अपने भाई के साथ निकल गई। शाम को अरविंद उसकी हत्या कर वहां से भाग गया। रात में फोन पर पिता को बता दिया लेकिन परिवार के लोग खामोश रहे। सुबह जब गांव में हंगामा हुआ, तब उन्होंने यह बात गांव में बताई।

 

12 of 14
आरोपी और मृतक विशाल का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नौकरी दिलाने के बहाने ले जाकर कर दी थी विशाल की हत्या
लहचूरा के झारखंड मंदिर के गुढ़ा गांव के पास झाड़ियों से 8 अगस्त की शाम विशाल (19) का शव बरामद हुआ था। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। उस समय उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। शनिवार को उसके पिता हल्के अहिरवार ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे का शव देखकर उसकी शिनाख्त की। पिता ने पुलिस को बताया कि विशाल कुछ दिन पहले ही झांसी आया था। पुच्चू के भाई अरविंद के दोस्त प्रकाश प्रजापति की रिश्तेदारी उसके गांव में है। 7 अगस्त को प्रकाश गांव आया था। दिल्ली में नौकरी दिलाने के बहाने विशाल को अपने साथ ले गया। आठ अगस्त को विशाल को फोन लगाने पर वह स्विच ऑफ था।

 

13 of 14
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विशाल की हत्या की बात कुबूली
पूरे दिन फोन नहीं लगा। 9 अगस्त को प्रकाश से पूछने पर उसने बताया कि विशाल मेरे साथ है। उसका फोन खराब हो गया है। गांव के लोगों ने बताया कि उस दिन अरविंद भी उसके साथ था। पुलिस पूछताछ में प्रकाश ने विशाल की हत्या की बात कुबूल की। उसने पुलिस को बताया कि अरविंद ही उसे लेकर गया था। बाइक से विशाल को लेकर पहले वह लोग धसान नदी के पास गए। यहां उन दोनों ने मिलकर धारदार हथियार से हत्या कर दी। शव कुछ दूर ले जाकर फेंक दिया।


 
विज्ञापन

14 of 14
यूपी पुलिस फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ननिहाल में हुई थी दोनों के बीच जान पहचान 
गरौठा के नुनार गांव में पुच्चू की रिश्तेदारी थी। पुलिस को छानबीन के दौरान मालूम चला कि इसी गांव में टहरौली के पथराई गांव निवासी विशाल (18) पुत्र हल्केराम अहिरवार का ननिहाल था। दोनों के घर पड़ोस में थे। दोनों अक्सर ही नुनार गांव जाते थे। डेढ़ साल पहले दोनों की मुलाकात हुई। दोनों ने एक-दूसरे के मोबाइल नंबर ले लिए। इसके बाद उनमें चैटिंग शुरू हो गई। दोनों अक्सर मिलने जुलने लगे। साथ में जीने मरने की कसमें भी खा लीं। जनवरी में विशाल और पुच्चू दोनों घर से भाग गए। इसके बाद उनके परिजनों को उनके संबंधों का पता चला। पुच्चू के परिजनों ने विशाल के खिलाफ लड़की को भागने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस दोनों को पकड़कर लाई। पंचायत के बाद किसी तरह सुलह हुई। विशाल के पिता का आरोप है कि सुलह कराने के एवज में पुलिस को 45 हजार रुपये दिए थे। इसके बाद वह विशाल को लेकर हरियाणा चले गए। इस मामले के बाद भी दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती रही। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें