फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पिता की मौत के बाद मिली सरकारी नौकरी, पड़ोसी युवती से की लव मैरिज; भाई को मारने वाले किलर शिक्षक पर खुलासे

Sat, 21 Feb 2026 02:46 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी में भाई की हत्या करने वाले आरोपी मसारिक की निशानदेही पर पुलिस ने घर से करीब ढाई किलोमीटर दूर कुल्हाड़ी बरामद कर ली है। आरोपी को लेकर पड़ोसियों ने कई खुलासे किए हैं।
विज्ञापन
1 of 8
आरोपी और तारिक की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी के प्रेमनगर के बिहारीपुरा मोहल्ले में युवक ने अपने भाई की हत्या कर दी। भाई के हाथों भाई के कत्ल के पीछे अभी भी रहस्य है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने हत्या की वजह नहीं बताई है। हालांकि पुलिस ने हत्यारोपी मसारिक की निशानदेही पर उसके घर से करीब ढाई किलोमीटर दूर रेलवे कॉलोनी से हत्या में इस्तेमाल हुई कुल्हाड़ी समेत अन्य वस्तुएं बरामद कर ली हैं। निशानदेही मिटाने के लिए मसारिक ने तारिक के कपड़े एवं चप्पल भी अलग-अलग जगह फेंकी हुई थी। 

पड़ोसियों का कहना है कि पिता की दो साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उसके पिता प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक थे। परिवार की रजामंदी से मसारिक को पिता की जगह नौकरी मिल गई। बड़ा भाई तारिक ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से एमबीए किया था। उनकी मां जिला कचहरी में पेशकार थीं।
 
विज्ञापन

2 of 8
ईंट हटाता आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नौकरी मिलने के बाद से मसारिक के रहन-सहन में बदलाव आने लगा था। परिवार की रजामंदी न होने के बावजूद उसने पड़ोस में रहने वाली मुस्कान से निकाह कर लिया था। इस निकाह से उसका भाई एवं मां नाखुश थे। 
विज्ञापन

3 of 8
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुस्कान उनके घर में कुछ समय पहले काम करने आती थी लेकिन, मसारिक की जिद के आगे उनकी नहीं चली। पुलिस मुस्कान, मसारिक एवं तारिक के आपसी संबंधों की भी पड़ताल कर रही है।

4 of 8
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भाई ने ही भाई को मार डाला
झांसी के प्रेमनगर थाना इलाके के बिहारीपुरा मोहल्ले में बृहस्पतिवार देर-शाम सनसनीखेज मामला सामने आया। भाई ने अपने बड़े भाई की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। उसके बाद शव को घर के आंगन में दफना दिया। आरोपी ने खुद ही प्रेमनगर थाने में जाकर उसकी गुमशुदगी भी दर्ज करा दी। 
विज्ञापन

5 of 8
मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिजनों के शक होने पर मामला पुलिस के पास पहुंचा। एसएसपी बीबी जीटीएस, एसपी सिटी प्रीति सिंह, सीओ लक्ष्मीकांत गौतम मौके पर पहुंच गए। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कमरे के अंदर छह फीट खोदाई करने पर देर-रात शव बरामद किया गया। 
विज्ञापन

6 of 8
जानकारी देता आरोपी मसारिक बेग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी भाई सरकारी विद्यालय में है शिक्षक
बिहारी पुरा निवासी तारिक बेग (38) बीबीए पास था। वह प्राइवेट नौकरी करता था। इन दिनों उसकी तैनाती बबीना ब्लॉक में थी। उससे छोटा भाई मसारिक बेग बाजना स्थित सरकारी विद्यालय में शिक्षक है। दो माह पहले उसने निगाह किया था। 10 फरवरी को मां मायके गई थी। मसारिक की पत्नी भी घर पर नहीं थी।
विज्ञापन

7 of 8
तारिक की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खुद जाकर कराई गुमशुदगी दर्ज
पुलिस पूछताछ में मसारिक ने बताया कि उसी दिन बड़े भाई से उसका विवाद हो गया। दोनों के बीच हाथापाई हुई। हाथापाई के दौरान उसने कुल्हाड़ी से तारिक पर कई वार कर डाले। तारिक की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद मसारिक ने कमरे में ही गहरा गड्ढा खोदकर उसे वहीं पर दफना दिया। किसी को पता न चले इसके लिए नमक लाकर डाल दिया। 

 
विज्ञापन

8 of 8
जानकारी देता आरोपी मसारिक बेग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मां के पूछने पर मसारिक ने 15 फरवरी को प्रेमनगर थाने में जाकर गुमशुदगी भी दर्ज करा दी। कुछ दिनों तक वह लोग उसे तलाश करते रहे लेकिन, उसके मामा सलीम को शक हो गया। बृहस्पतिवार शाम उन्होंने प्रेमनगर थाने जाकर शिकायत कर दी। इसके बाद यह मामला उजागर हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें