झांसी में तारिक हत्याकांड की वजह साफ नहीं हो सकी है। झांसी पुलिस भी हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में खुद उलझ गई है। आरोपी भाई पुलिस के सामने रटा-रटाया जवाब देता रहा। 10 फरवरी को आरोपी छोटे भाई मसारिक बेग ने बड़े भाई तारिक की कुल्हाड़ी से काटकर नृशंस हत्या कर दी थी।
झांसी के प्रेमनगर के बिहारीपुरा मोहल्ले में भाई के हाथों भाई के कत्ल के पीछे अभी रहस्य का परदा है। पुलिस 24 घंटे से भी अधिक वक्त गुजर जाने के बावजूद हत्या की वजह तलाश नहीं सकी।
घटनाक्रम के मुताबिक, बिहारीपुरा मोहल्ले में 10 फरवरी को छोटे भाई मसारिक बेग ने बड़े भाई तारिक की कुल्हाड़ी से काटकर नृशंस हत्या कर दी थी। परिवार से छुपाने की खातिर शव को घर के आंगन में ही गड्ढा खोदकर दफन कर दिया।
विज्ञापन
2 of 13
आरोपी और तारिक की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मसारिक के मामा ने जताया तारिक की हत्या का अंदेशा
भाई की हत्या के बाद मसारिक ने ही प्रेमनगर थाने पहुंचकर उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी। इसके बाद, रोजाना की तरह स्कूल जाकर पढ़ाने लगा। बृहस्पतिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे प्रेमनगर थाने पहुंचकर मसारिक के मामा ने तारिक की हत्या का अंदेशा जताया, तब जाकर मामला सामने आया।
विज्ञापन
3 of 13
खुदाई करता आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रटी-रटाई कहानी ही सुनाता रहा आरोपी
पुलिस ने मसारिक को गिरफ्तार करके उससे लंबी पूछताछ की लेकिन पुलिस को भी वह झांसा ही देता रहा। पुलिस के सवालों के जवाब देने के बजाय वह सिर्फ अपनी रटी-रटाई कहानी ही सुनाता रहा। मसारिक ने बताया कि चाय पीने के लिए उसका भाई नीचे उतरा था।
4 of 13
जानकारी देता आरोपी मसारिक बेग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तारिक के शरीर पर एक भी नहीं था कपड़ा
उस दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया। गुस्से में आकर उसने कुल्हाड़ी मारकर उसकी हत्या कर दी लेकिन इसके बाद पुलिस के सवालों के जवाब उसने नहीं दिए। पुलिस ने जब आंगन की खोदाई करके तारिक के शव को बाहर निकाला तब उसके शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था।
विज्ञापन
5 of 13
तारिक की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उसकी गर्दन को तेज धार के हथियार से काटकर अलग करने की कोशिश की गई थी। इसके बारे में भी उसने कुछ नहीं बताया। पुलिस को शक है कि हत्या के समय उसके साथ कुछ और भी लोग थे। पुलिस के शक की सूई मसारिक के साले की ओर है।
विज्ञापन
6 of 13
जानकारी देता आरोपी मसारिक बेग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कई सवालों के जवाब के लिए पुलिस मसारिक के साले एवं उसकी पत्नी को तलाश रही है। एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति का कहना है कि उनकी तलाश की जा रही है। उनके मोबाइल नंबर बंद मिल रहे हैं। उनके पकड़ में आने के बाद काफी हद तक मामला साफ हो सकेगा।
विज्ञापन
7 of 13
ईंट हटाता आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इन सवालों के जवाब तलाशने में उलझी पुलिस
हत्या करने के बाद आखिर उसने अपने बड़े भाई को निर्वस्त्र क्यूं किया, कहीं किसी घृणा में आकर तो उसने वारदात को अंजाम नहीं दी।
निर्वस्त्र करने के बाद शव के साथ बेकदरी की गई। उसके शरीर पर कटे होने के भी निशान मिले हैं।
धड़ से सिर को अलग करने की कोशिश क्यों की गई?
8 of 13
जानकारी देता आरोपी मसारिक बेग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तारिक का वजन करीब 95 किलो था। उसे जिस जगह दफनाया गया, वह घटना स्थल से करीब 50 मीटर अंदर था। तीन कमरों के बाद वह जगह थी। ऐसे में उसे अकेले वहां तक ले जाना संभव नहीं था। उस दिन उसके साथ वहां कौन था
तारिक की हत्या 10 फरवरी को हुई। हत्या के दिन से ही मसारिक की पत्नी मुस्कान, उसका साला एवं ससुराल के अन्य लोग ताला बंद करके भाग गए। उनका इस घटना से क्या संबंध है।
घर में पहले से ही सौ किलो नमक खरीदकर रखा गया था। सामान्य परिवार में इतना नमक खरीदकर रखा नहीं जाता। कहीं पहले से ही तो मसारिक ने इसकी प्लानिंग तो नहीं कर रखी थी।
9 of 13
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भाई ने ही भाई को मार डाला
झांसी के प्रेमनगर थाना इलाके के बिहारीपुरा मोहल्ले में बृहस्पतिवार देर-शाम सनसनीखेज मामला सामने आया। भाई ने अपने बड़े भाई की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। उसके बाद शव को घर के आंगन में दफना दिया। आरोपी ने खुद ही प्रेमनगर थाने में जाकर उसकी गुमशुदगी भी दर्ज करा दी।
10 of 13
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिजनों के शक होने पर मामला पुलिस के पास पहुंचा। एसएसपी बीबी जीटीएस, एसपी सिटी प्रीति सिंह, सीओ लक्ष्मीकांत गौतम मौके पर पहुंच गए। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कमरे के अंदर छह फीट खोदाई करने पर देर-रात शव बरामद किया गया।
11 of 13
मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी भाई सरकारी विद्यालय में है शिक्षक
बिहारी पुरा निवासी तारिक बेग (38) बीबीए पास था। वह प्राइवेट नौकरी करता था। इन दिनों उसकी तैनाती बबीना ब्लॉक में थी। उससे छोटा भाई मसारिक बेग बाजना स्थित सरकारी विद्यालय में शिक्षक है। दो माह पहले उसने निगाह किया था। 10 फरवरी को मां मायके गई थी। मसारिक की पत्नी भी घर पर नहीं थी।
12 of 13
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खुद जाकर कराई गुमशुदगी दर्ज
पुलिस पूछताछ में मसारिक ने बताया कि उसी दिन बड़े भाई से उसका विवाद हो गया। दोनों के बीच हाथापाई हुई। हाथापाई के दौरान उसने कुल्हाड़ी से तारिक पर कई वार कर डाले। तारिक की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद मसारिक ने कमरे में ही गहरा गड्ढा खोदकर उसे वहीं पर दफना दिया। किसी को पता न चले इसके लिए नमक लाकर डाल दिया।
मां के पूछने पर मसारिक ने 15 फरवरी को प्रेमनगर थाने में जाकर गुमशुदगी भी दर्ज करा दी। कुछ दिनों तक वह लोग उसे तलाश करते रहे लेकिन, उसके मामा सलीम को शक हो गया। बृहस्पतिवार शाम उन्होंने प्रेमनगर थाने जाकर शिकायत कर दी। इसके बाद यह मामला उजागर हुआ।