फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: साले संग मिल किया बड़े भाई का कत्ल, सामने आया ये कारण; तारिक हत्याकांड में इन सवालों के अभी तक न मिली जवाब

Sun, 22 Feb 2026 03:25 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी में हुए तारिक हत्याकांड में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आरोपी छोटे भाई ने अपने साले के साथ मिलकर बड़े भाई की हत्या की थी। पुलिस के सामने कुबूल किया है।
विज्ञापन
1 of 8
jhansi murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
झांसी के प्रेमनगर के बिहारीपुरा मोहल्ले में भाई के हाथों भाई के कत्ल मामले में शनिवार को नया मोड़ आ गया। अभी तक हत्यारोपी भाई पुलिस को दूसरी कहानी सुना रहा था लेकिन अब उसने अपने साले तालिब के साथ मिलकर बड़े भाई की हत्या की बात कुबूल कर ली। 

प्रेमनगर पुलिस ने आरोपी मसारिक समेत उसकी पत्नी मुस्कान एवं साले तालिब के खिलाफ हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। मुस्कान एवं तालिब हत्या के बाद से लापता हैं। पुलिस उनको तलाशने में जुटी है। 
 
विज्ञापन

2 of 8
तारिक की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बृहस्पतिवार को सनसनीखेज घटनाक्रम में बिहारीपुरा मोहल्ले निवासी मसारिक बेग के अपने बड़े भाई तारिक की कुल्हाड़ी से काटकर नृशंस हत्या कर दिए जाने का मामला उजागर हुआ था। 

 
विज्ञापन

3 of 8
खुदाई करता आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शव को घर के आंगन में ही गड्ढा खोदकर नौ दिन पहले दफना दिया गया था। प्रेमनगर थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। 19 फरवरी को इसका पता चला। घर में गड्ढा खोदकर पुलिस ने तारिक की निर्वस्त्र लाश बाहर निकाली। मसारिक को भी पुलिस ने पकड़ लिया। 

4 of 8
ईंट हटाता आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेहद शातिर मसारिक पुलिस को पूछताछ में गुमराह करता रहा। उसने पुलिस को बताया कि 10 फरवरी सुबह चाय पीने के दौरान तारिक के नीचे आने पर विवाद हो गया। गुस्से में आकर कुल्हाड़ी मारकर उसने हत्या कर दी लेकिन, कई सवाल में पुलिस उलझ गई। 

 
विज्ञापन

5 of 8
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस को शक था कि हत्या करके उसके शव को दफना देना अकेले मसारिक के वश की बात नहीं। पुलिस ने जब दोबारा उससे पूछताछ की तब उसने साले तालिब के शामिल होने की बात मानी। पुलिस का कहना है उसने बताया कि तड़के करीब चार बजे वह तालिब को बुलाकर लाया था। 

 
विज्ञापन

6 of 8
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उसने साले के साथ मिलकर हत्या की। हत्या की वजह अभी साफ नहीं हुई। हालांकि पुलिस प्राॅपर्टी विवाद के चलते हत्या की बात मान रही है। एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति का कहना है कि मसारिक ने माना है कि हत्या में उसका साला शामिल था। तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मुस्कान एवं तालिब की तलाश की जा रही है। उन दोनों के सामने आने पर ही सही बात मालूम चल सकेगी।
विज्ञापन

7 of 8
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुस्कान, तारिक और मसारिक के कॉल रिकॉर्ड खोलेगी राज
तारिक उसके छोटे भाई मसारिक एवं पत्नी मुस्कान के कॉल रिकॉर्ड भी पुलिस खंगालने में जुटी है। इसके लिए पुलिस ने तीनों के सीडीआर निकाले हैं। पुलिस को उम्मीद है कि सीडीआर घटना के खुलासे तक लेकर जाएगी। पुलिस को शुरू से मसारिक के साले तालिब और मुस्कान की भूमिका पर शक है। दोनों भी घटना के दिन से ही घर से लापता है। उनके मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ है।
 
विज्ञापन

8 of 8
जानकारी देता आरोपी मसारिक बेग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इन सवालों के अभी तक जवाब नहीं
हत्या करने के बाद आखिर उसने अपने बड़े भाई को निर्वस्त्र क्यों किया, कहीं किसी घृणा में आकर तो उसने वारदात को अंजाम नहीं दी।
निर्वस्त्र करने के बाद शव के साथ बेकदरी की गई। उसके शरीर पर कटे होने के भी निशान मिले हैं।
धड़ से सिर को अलग करने की कोशिश क्यों की गई
घर में पहले से ही सौ किलो नमक खरीदकर रखा गया था। सामान्य परिवार में इतना नमक खरीदकर रखा नहीं जाता।
कितने दिन पहले उसने प्लानिंग की हुई थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें