UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। तो आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।
विज्ञापन
2 of 11
जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती।
- फोटो : अमर उजाला।
इलाहाबाद जिला न्यायालय की पॉक्सो एक्ट की अदालत ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य दंडी स्वामी प्रत्यक्त चैतन्य मुकुंदानंद गिरि के खिलाफ बच्चों के यौन शोषण मामले में एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने यह आदेश आशुतोष ब्रह्मचारी की अर्जी पर सुनवाई करते हुए दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
3 of 11
गुयाना के उप राष्ट्रपति भारत जगदेव ने रामलला के दर्शन करके पूजा-अर्चना की।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गुयाना के उप राष्ट्रपति भारत जगदेव को राम मंदिर की भव्यता काफी पसंद आई। उन्होंने राम मंदिर में रामलला के दर्शन करके पूजा-अर्चना की। अंदर कुबेर टीला और सप्त ऋषि मंदिर समेत दूसरे मंदिरों में भी दर्शन किया। इससे पहले शंख बजाने के साथ पारंपरिक अवधी रीति-रिवाजों से उनका स्वागत किया गया। यहां पढ़ें पूरी खबर और देखें वीडियो...
4 of 11
रमणरेती में होली
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा में महावन स्थित रमणरेती आश्रम स्थित ठाकुर रमण बिहारी का आंगन होली के रंगों से सतरंगी हो गया। प्रिया-प्रियतम ने भक्तों संग होली खेली। उन्हें प्रेम रस के रंग में रंग दिया। ठाकुरजी के आंगन में बरसते होली के प्रेम रंग में सराबोर होकर श्रद्धालु निहाल हो गए। देश-दुनिया से आए भक्तों ने अपने आराध्य के साथ होली खेली। बच्चे, युवा और वृद्ध सभी में गजब का उत्साह था। हर कोई इस प्रेम रंग की वर्षा से आनंदित हो रहा था। यहां पढ़ें पूरी खबर और देखें वीडियो...
विज्ञापन
5 of 11
मायावती
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
'एआई इम्पैक्ट समिट' में के दौरान कांग्रेस के प्रदर्शन को बसपा सुप्रीमो मायावती ने गलत ठहराया। उन्होंने कहा कि उस समय देश व विदेश के भी काफी प्रमुख लोग आमंत्रित थे। यह इवेन्ट अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में था। इस दौरान जिन भी लोगों द्वारा अर्द्धनग्न होकर अपना रोष प्रकट किया गया, वह अति-अशोभनीय व निन्दनीय है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
6 of 11
मुंतरीन ने मुस्कान बन अजय संग लिए सात फेरे
- फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद में मुंतरीन मोहब्बत के लिए मजहब की दीवार तोड़कर मुस्कान बन गई। फिर प्रेमी अजय संग सात फेरे ले लिए। हालांकि अब वह अपने परिवार से अपनी जान का खतरा हता रही हैं। उन्होंने एसएसपी से सुरक्षा की मांग की है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
7 of 11
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
औरैया जिले से झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां आरोपी ने भेड़ों के झुंड पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला किया। इस बर्बरता में करीब 36 भेड़ों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, 24 से अधिक भेड़ें लहूलुहान हालत में तड़पती मिलीं। भेड़ों के शव और घायल अवस्था में तड़पता बेजुबानों को देख चरवाहे कांप गया। यहां पढ़ें पूरी खबर और देखें वीडियो...
बरेली में लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने गृह स्वामी को गोली मार दी। गोली उनके सीने में लगी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद बदमाश भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से घटना के बारे में जानकारी जुटाई। यहां पढ़ें पूरी खबर और देखें वीडियो...
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 2.51 लाख किसानों और 3500 परिवारों के खातों में कुल 460 करोड़ रुपये भेजे। फसल बीमा योजना के तहत 285 करोड़ और कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत 175 करोड़ की सहायता दी गई। साथ ही आपदा मित्र कार्यक्रम के तहत युवाओं को प्रशिक्षण देने पर जोर दिया गया। यहां पढ़ें पूरी खबर...
यूजीसी रेगुलेशन के विरोध में राजधानी लखनऊ में सवर्ण मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। पुलिस ने केडी बाबू स्टेडियम के पास बैरिकेडिंग कर उन्हें रोका। यहां झड़प और नारेबाजी हुई। कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर ईको गार्डन भेजा गया। विरोध के कारण सड़क पर लंबा जाम लग गया। यहां पढ़ें पूरी खबर और देखें वीडियो...
यूपी बोर्ड परीक्षा की होती निगरानी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
यूपी बोर्ड परीक्षा ड्यूटी में लापरवाही मिलने पर लखनऊ में 19 स्टैटिक मजिस्ट्रेट के खिलाफ कार्रवाई की गई। निरीक्षण में अनुपस्थित पाए जाने पर जिलाधिकारी ने उनका वेतन अगले आदेश तक रोक दिया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि परीक्षा जैसे संवेदनशील कार्य में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यहां पढ़ें पूरी खबर...