भारत-रूस सेना युद्धाभ्यास
- फोटो : अमर उजाला
भारत की सेना ने खास रणनीति के तहत दुश्मन की छाती पर कमांडो को उतार कर टी-90 टैंक और बीएमपी के कवर फायर के बीच कार्रवाई की। वहीं, रूस की सेना ने आक्रामक गोलाबारी के बीच आतंकियों के पांव उखाड़े। सुबह ही भारत-रूस की सेनाओं को लक्ष्य बता दिया गया था। 40-50 भवनों वाले एक इलाके को आतंकियों ने अपने कब्जे में लिया हुआ था। इसमें उन्होंने कुछ आम नागरिकों को बंधक बनाया हुआ था। सूचना के मुताबिक आतंकियों के पास बड़ी मात्रा में भारी हथियार और गोला, बारूद भी मौजूद था। दोनों ही सेनाओं को तय समय सीमा में बंधक बनाए गए आम नागरिकों को सुरक्षित निकालना था और आतंकियों का खात्मा करना था। पहले इस ऑपरेशन को भारतीय सेना ने अंजाम दिया। इसके बाद रूस की सेना ने।