फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पोते के जन्म की खुशी पर भाजपा नेता ने की हर्ष फायरिंग, फेसबुक पर डाला वीडियो 

Tue, 16 Feb 2021 11:57 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
1 of 5
भाजपा नेता का वीडियो। - फोटो : अमर उजाला
सरकार की सख्ती के बाद भी हर्ष फायरिंग पर रोक नहीं लग पा रही। जौनपुर जिले के एक भाजपा नेता पोते के जन्म की खुशी में इतने आतुर हुए कि लाइसेंसी असलहे से ताबड़तोड़ दो फायर कर दिए। इतना ही नहीं उन्होंने इसका वीडियो भी बनाकर फेसबुक पर पोस्ट कर दिया है। देखें अगली स्लाइड्स...।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
नतीजा कुछ ही देर में यह पोस्ट वायरल हो गई। हालांकि बाद में इस पोस्ट को हटा दिया। हर्ष फायरिंग के इस मामले से पुलिस अंजान बनी हुई है।
विज्ञापन

3 of 5
वायरल वीडियो शहर के हुसैनाबाद मोहल्ला निवासी एक भाजपा नेता का है। उनके घर सोमवार को पोते ने जन्म लिया। इसके उत्साह में उन्होंने लाइसेंसी असलहे से दो फायर दागे। साथ खड़ी परिवार की महिलाएं फायरिंग की आवाज फोन पर किसी दूसरे को सुनाते हुए खुशी का इजहार कर रही थी। यहां तक तो फिर भी ठीक था।

4 of 5
उन्होंने इसका वीडियो अपने फेसबुक एकाउंट पर भी पोस्ट कर दिया। सरकार की ओर से रोक के बाद भी हर्ष फायरिंग और उसकी वीडियो पोस्ट करने के चलते उनकी पोस्ट कुछ ही देर में चर्चा में आ गई। सत्ताधारी दल से जुड़े लोगों की कारस्तानी पर लोग तरह-तरह की टिप्पणी करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Demo pic
हालांकि कुछ घंटे बाद ही इसे हटा लिया गया। इस बाबत लाइन बाजार एसओ योगेंद्र कुमार यादव का कहना था कि यह मामला संज्ञान में नहीं है और न ही किसी ने शिकायत की है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें