उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनावों का शोर मचने लगा है। वहीं, जौनपुर जिले में पंचायत चुनावों के मैदान में कई दिग्गज उतर आए हैं। इसके बाद से जौनपुर में पंचायत चुनाव और ज्यादा रोचक हो गए हैं। पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह, मिस इंडिया-2015 रनर अप दीक्षा सिंह, भोजपुरी फिल्म निर्माता पिंटू सिंह मैदान में हैं। वहीं, आशा किन्नर भी ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने मीरगंज क्षेत्र की करियांव ग्राम पंचायत से नामांकन किया है। अगली स्लाइड्स में देखें...।