यूपी विधानसभा चुनाव में बाहुबली और पूर्व सांसद धनंजय सिंह जदयू के टिकट पर जौनपुर के मल्हनी सीट से मैदान में हैं। बुधवार को उन्होंने नामांकन दाखिल किया। धनंजय सिंह करोड़पति हैं, लेकिन उनकी पत्नी व जिला पंचायत अध्यक्ष किसारा श्रीकला रेड्डी करोड़पति हैं। धनंजय पर 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पूर्व सांसद ने बुधवार को नामांकन के समय दिए हलफनामे में बताया है कि उनके पास राइस मिल, पेट्रोल पंप भी है। उनके पास सवा आठ लाख रुपये तो पत्नी श्रीकला रेड्डी के पास दो लाख रुपये रुपये कैश है। एक फॉर्च्यूनर, टैंकर, बलेनो व होंडा सिटी कार है, जबकि पत्नी के पास निशान सनी कार है, जिसकी कीमत 11 लाख रुपये है।
वहीं उनके पास 68 लाख 66 हजार 495 गहने हैं और उनकी पत्नी के पास 1 करोड़ 74 लाख के गहने हैं। इस तरह उनके पास कुल चल संपत्ति 3 करोड़ 56 लाख 62 हजार 562 और पत्नी के पास 6 करोड़ 71 लाख 46 हजार 420 रुपये की संपत्ति है।