उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में 13 जुलाई को हुए हादसे में बचे किशोर की भी मौत हो गई। उसका इलाज ट्रामा सेंटर के आईसीयू में चल रहा था, जिसकी बुधवार की सुबह ही इलाज के समय मौत हुई है। मृतक सिकरारा थाना क्षेत्र के बांकी गांव का निवासी था, उसका नाम राजवीर(17) था। उनके शरीर में कुल 32 फैक्चर हुए थे। बता दें कि इस हादसे में पांच लोगों की पहले ही मौत हो गई थी। जिसमें दो सगे भाई भी शामिल थे। हादसा कार और ट्रक के बीच हुआ था।
राजवीर के बड़े पिता धर्मेंद्र उर्फ पिंकू बताते हैं कि दुर्घटना से 10 मिनट पहले बृजेश और उनके बड़े भाई डॉ ज्ञान प्रकाश सिंह ने एक दुकान पर रुककर जलपान किया था। वहां से बृजेश पहले गाड़ी लेकर निकल गए, जो 200 मीटर आगे जाने के बाद ही ट्रक की चपेट में आने से हादसे के शिकार हो गए थे। देखें अगली स्लाइड्स...।