उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिला कोर्ट में दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप मच गया। मंगलवार को जिला अदालत में पेशी पर आए एक आरोपी की गोली मारकर की गई हत्या से सनसनी फैल गई। आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। वारदात के कुछ देर बाद एक हमलावर सुनील चचूला ने गौतम बुध नगर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है।
मिली जानकारी के अनुसार, सुनील चचूला पूर्व मे एक लाख के इनामी रहे पवन सिरोली लोनी के गिरोह का सक्रिय सदस्य है। उसके ऊपर भी पुलिस ने इनाम घोषित कर रखा है।