गोरखनाथ मंदिर के सुरक्षा कर्मियों पर हमला करने के आरोपी अहमद मुर्तजा अब्बासी के विदेशी कनेक्शन खंगालने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए एटीएस के साथ-साथ केंद्रीय एजेंसियां भी मुर्तजा से पूछताछ कर रही हैं। वहीं मुर्तजा के पिता मुनीर अब्बासी ने जो बातें एटीएस को बताई हैं उसकी भी तस्दीक की जा रही है। जानकारी के अनुसार मुर्तजा के पिता ने एटीएस को बताया है कि जब वह आईआईटी मुंबई में पढ़ाई कर रहा था उस समय उसके साथ रैगिंग की घटना हुई थी। एक साल हॉस्टल में रहने के बाद वह वापस आ गया था और पिता के साथ ही मुंबई में रह कर पढ़ाई पूरी कर रहा था। मुनीर ने एटीएस के सामने दावा यह भी किया है कि इस घटना की शिकायत भी की गई थी। एटीएस के अधिकारियों का कहना है कि जो भी जानकारी मुर्तजा के पिता ने दी है उसे मुंबई में संबंधित कॉलेज और हॉस्टल से सत्यापित कराया जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
पुलिस हिरासत में आरोपी मुर्तजा
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा आईएसआईएस के संपर्क में आने के बाद किन-किन विदेशी नंबरों पर मुर्तजा ने बात की है, इसकी भी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
3 of 5
आरोपी मुर्तजा
- फोटो : अमर उजाला
उधर, एटीएस ने मुर्तजा के कुछ करीबियों को नोटिस भेजकर बुलाया है। इसमें से उनके चाचा मोहम्मद अब्बासी का नाम भी शामिल है। 65 वर्षीय अब्बासी ने अपनी उम्र और रमजान का हवाला देकर लखनऊ पहुंचने में असमर्थता जाहिर की है।
4 of 5
आरोपी मुर्तजा
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने गोरखपुर में ही किसी जगह बयान दर्ज कराने का अनुरोध किया है। सूत्रों का कहना है कि इस मामले में एटीएस अब तक मुर्तजा के साथ-साथ उसके करीबियों और उसके संपर्क में आए 15 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है।
एनआईए ने भी की पूछताछ
इस पूरे मामले की गहराई जानने के लिए एनआईए की एक टीम ने भी मुर्तजा से एटीएस मुख्यालय पर पूछताछ की है। अगले एक दो दिन में एटीएस अपनी रिपोर्ट गृह मंत्रालय को भेजेगी, जिसके बाद फैसला होगा कि इस केस को एनआईए लेगी या नहीं।