फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां तुझे प्रणामः गोरखपुर में निकाली गई तीन किलो मीटर लंबी झांकी, तस्वीरों में देखें यात्रा

Thu, 15 Aug 2019 02:59 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
1 of 9
मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम में मौजूद सांसद रवि किशन - फोटो : अमर उजाला
‘अमर उजाला’ की प्रस्तुति ‘मां तुझे प्रणाम’ की कड़ी में गुरुवार को गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर से तीन किलो मीटर लंबी झांकी निकाली गई। सांसद रवि किशन, डीएम के विजयेंद्र पांडियन, एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता और सीडीओ अनुज सिंह ने हरी झंडी दिखाकर काफिले को रवाना किया। 
विज्ञापन

2 of 9
मां तुझे प्रणाम की झांकी - फोटो : Amar Ujala
इन सबके अलावा काफिले को जिला पंचायत अध्यक्ष गीतांजली यादव, विधायक आरएमडी अग्रवाल, विमलेश पासवान और मेयर सीताराम जायसवाल ने भी हरी झंडी दिखाई। इससे पहले गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में झंडारोहण और सामूहिक राष्ट्रगान गाया गया। 
विज्ञापन

3 of 9
मां तुझे प्रणाम की झांकी - फोटो : अमर उजाला
शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में देशभक्ति का अलख जगाते हुए रैली रुस्तमपुर देवरिया बाईपास स्थित अमर उजाला दफ्तर पहुंचेगी। रैली की सर्वश्रेष्ठ झांकियों को एक लाख रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा। पहला पुरस्कार 51 हजार, दूसरा 25 हजार और तीसरा 11 हजार रुपये है। सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

 

4 of 9
मां तुझे प्रणाम की झांकी - फोटो : अमर उजाला
झांकियों के साथ निकलने वाली रैली में भूतपूर्व सैनिक, जिला पुलिस और यातायात पुलिसकर्मी भी शामिल हुए हैं। अवकाश न होने की वजह से ये अपनी-अपनी बहनों से राखी नहीं बंधवा सकेंगे। आयोजन के दौरान इन सबकी सूनी कलाइयों पर राखियां सजाई जा सकती हैं। 

 
विज्ञापन

5 of 9
मां तुझे प्रणाम की झांकी - फोटो : अमर उजाला
मां तुझे प्रणाम’ के तहत निकाली गई झांकियों की रैली में जिला और पुलिस प्रशासन का विशेष सहयोग है। जिलाधिकारी के. विजयेंद्र पांडियन ने कहा कि रैली में सरकारी कामकाज और उपलब्धियों को दर्शाती झांकियां भी हैं। इसके जरिए शहरवासियों को विकास योजनाओं की जानकारी मिलेगी। झंडारोहण और सामूहिक राष्ट्रगान के दौरान जिलाधिकारी भी मौजूद रहे। एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता ने बताया कि रैली में पुलिस की झांकी, 20 बाइकर्स, घोड़ा पुलिस और पुलिस बैंड भी शामिल हैं। 
विज्ञापन

6 of 9
प्रशासन ने किया सहयोग - फोटो : अमर उजाला
इस पूरी रैली के दौरान पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था का ध्यान रखा और सफल आयोजन में सहयोग किया। 
विज्ञापन

7 of 9
मां तुझे प्रणाम की झांकी - फोटो : अमर उजाला
झांकी में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति तो दी ही। इसके साथ ही छोटी बच्चीयां भारत मां के रूप में भी नजर आईं। 

8 of 9
मां तुझे प्रणाम की झांकी - फोटो : अमर उजाला
सिख समाज के लोगों ने झांकि के दौरान शस्त्रों के साथ शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने तलवारों के साथ कई तरह की कलाबाजी दिखाई।
विज्ञापन

9 of 9
मां तुझे प्रणाम की झांकी - फोटो : अमर उजाला
मां तुझे प्रणाम की इस झांकी के लिए बने रथ को राष्ट्र विकास और देशभक्ति की थीम पर सजाया गया था। तिरंगे रंग से सजा हुआ यह रथ पूरी झांकि की शान बना रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें