एनसीसी कैडेट्स के साथ नवजात
- फोटो : अमर उजाला
प्रसव पीड़ा से कराहती नेहा को देख एनसीसी कैडेट्स मदद के लिए आगे आईं। इसके बाद गर्ल्स कैडेट इंस्ट्रक्टर (जीसीआई) सीमा राय के नेतृत्व में तृप्ति, नम्रता, नाजिया, सुधा गोंड, पल्लवी, मनीषा पाठक ने एक साथ मिल कर चिकित्सा कोर के साथ नेहा का सफल व सुरक्षित प्रसव कराया।