पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट के चार निशान मिले हैं।
- फोटो : अमर उजाला
यह घटना रात में आत्महत्या बताई गई तो दिन होते-होते हत्या में तब्दील हो गई। पुलिस को एफआईआर और अब तक की तफ्तीश के आधार पर जो कुछ तथ्य मिले, वे हम आपके सामने रख रहे हैं। अगर इस घटना संबंध में आपके पास भी कोई जानकारी है तो सभी के मद्देनजर आप को बताना है कि कातिल वास्तव में कौन हो सकता है ? जो नामजद है वे या और कोई ? अगर बलराम ने खुदकुशी की थी तो, इसके पीछे क्या तर्क है ? ये सब लिखकर आप हमें इत्मीनान से भेज दें। यह केस जब भी खुलेगा और जिस किसी का अनुमान, पुलिस रिकॉर्ड में आए घटनाक्रम में सबसे नजदीक होगा उसे आकर्षक उपहार दिया जाएगा। यही नहीं, विजेता द्वारा प्रेषित तथ्यों को अमर उजाला में प्रकाशित भी किया जाएगा। जो पाठक खुलकर सामने नहीं आना चाहते, उनकी पहचान गुप्त रखी जाएगी।...तो फिर शुरू हो जाइए द ग्रेट डिटेक्टिव।
तारीख : 24 नवंबर 2019
समय : रात साढ़े आठ बजे
स्थान : कुसम्ही रेलवे स्टेशन के पास थाना खोराबार