गोंडाः चोरों ने सर्राफा दुकान की दीवार काटकर बोला धावा, लाखों रुपये का माल किया साफ
Thu, 24 Oct 2019 04:39 PM IST
चोरों ने दुकान की दीवार काटकर लाखों का सामान पार किया
- फोटो : amar ujala
गोंडा में कोतवाली क्षेत्र के पोटरगंज में बुधवार रात चोरों ने गायत्री ज्वैलर्स की दुकान पर धावा बोलकर लाखों रुपये की सोना-चांदी व नकदी पार कर दी।
चोरों ने काटी दीवार
- फोटो : amar ujala
मालूम हो धनतेरस से पहले सराफा कारोबारी को लाखों रुपये का नुकसान हो गया। चोरों ने दुकान की दीवार काटकर 10 लाख का सोना-चांदी व 50 हजार नगद पार कर दिए।
चोरों ने दुकान की दीवार काटकर लाखों का सामान पार किया
- फोटो : amar ujala
दीपावली को देखते हुए सराफा कारोबारी ने बुधवार शाम 7 बजे से रात 1 बजे तक दुकान में साफ सफाई व रंगाई पोताई का काम करवाया था।
चोरों ने दुकान की दीवार काटकर लाखों का सामान पार किया
- फोटो : amar ujala
जिले के कप्तान राजकरन नैय्यर घटना स्थल पर पहुंचे और छानबीन की।
चोरों ने दुकान की दीवार काटकर लाखों का सामान पार किया
- फोटो : amar ujala
पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी।