फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में 11 की मौत: वाह री किस्मत... जिद नहीं हुई पूरी, बच गई जान; जिंदगी की जंग में टूटती गई सांसों की डोर

Mon, 04 Aug 2025 10:28 AM IST
शाहरुख खान चंद मणि मिश्र/नंदलाल तिवारी, संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा

सार

गोंडा में नहर में बोलेरो के गिरने के बाद हर जगह बेबसी दिखी। कोई अपनों को खोकर तो किसी के चेहरे पर लोगों को न बचा पाने का दुख था। हादसे में 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इनमें एक ही परिवार के नौ लोग शामिल थे।
विज्ञापन
1 of 19
Gonda Road Accident - फोटो : अमर उजाला
गोंडा में हुए हादसे में रविवार सुबह 11 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई, लेकिन किस्मत ने 14 वर्षीय रागिनी को बचा लिया। मंदिर जाने के लिए तैयार हुई रागिनी को यह कहकर समझा दिया गया कि आज तुम पापा के लिए खाना बनाने के लिए रुक जाओ। अगले सोमवार को पापा के साथ चली जाना। मायूस होकर रागिनी रोने लगी। परिजनों ने उसे किसी तरह समझाकर साथ न चलने से मना लिया। इससे उसकी जान बच गई।

रागिनी के ममेरे भाई अमरदीप कसौधन ने बताया कि पहले रामरूप की पत्नी दुर्गेश नंदिनी व रचना मंदिर जाने के लिए तैयार हुए थे। इस बीच पुत्र अमित कुमार व दूसरी पुत्री रागिनी भी जिद करने लगे। वाहन में जगह न बचने के कारण पहले अमित को रोका गया, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद रागिनी को यह कहकर रोक दिया गया कि तुम आज पापा के लिए खाना बनाओ।
विज्ञापन

2 of 19
नहर में एसयूवी पलटने के बाद गाड़ी को बाहर निकालते ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
साथ चलने की जिद न पूरी होने के कारण रागिनी मायूस थी, लेकिन महादेव ने शायद उसको जीवन रेखा लंबी बनाई थी। इसलिए इस कालरूपी यात्रा से उसे वंचित कर दिया। रागिनी का रो रोकर बुरा हाल है। मां दुर्गेश नंदिनी व भाई अमित की मौके पर ही मौत हो गई। रचना शाम तक लापता थी।

 
विज्ञापन

3 of 19
कार्रवाई करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
किसका दें आधार कार्ड... पूरा परिवार ही खत्म हो गया
हादसे में प्रहलाद गुप्ता के छोटे भाई राम करन गुप्ता का पूरा परिवार ही खत्म हो गया। पोस्टमार्टम हाउस पर राजस्व टीम की और से परिवार के जीवित व्यक्तियों का आधार कार्ड व बैंक पासबुक मांगा जा रहा था, लेकिन राम करन के परिवार में तो कोई जीवित ही नहीं बचा था। 

4 of 19
दर्दनाक हादसे के बाद बिलखते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रहलाद ने कहा कि कोई बचा ही नहीं, तो किसका आधार कार्ड दें। राम करन, उनकी पत्नी अनुसुइया, पुत्र शुभ व पुत्री सौम्या की मौत हो गई। बाद में 75 वर्षीय बुजुर्ग मां दयानती का आधार कार्ड देने पर सहमति बनी।
विज्ञापन

5 of 19
नहर में गिरी कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जिंदगी की जंग में टूटती गई सांसों की डोर
भजन गाते हुए जलाभिषेक करने के लिए निकले 11 लोग देखते ही देखते काल के गाल में समा गए। वैसे उनकी जिंदगी बचाने के लिए हर किसी ने भरसक कोशिश की। किसी ने नहर में कूदकर उन्हें बचाने का प्रयास किया तो किसी ने अन्य उपाय किए। पानी के भीतर टूट रही सांसों की डोर को बचाने के लिए पूरी ताकत लगाने के बाद भी युवाओं के चेहरे पर बेबसी दिखी। साजन व शिवम का कहना था कि बहुत कुछ किया लेकिन, बचा नहीं पाए। 
 
विज्ञापन

6 of 19
दर्दनाक हादसे के बाद गमगीन लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेलवा बहुता सरयू नहर पुल
बारिश की बूंदों के बीच कोई छाता खोज रहा था तो कोई भीग रहा था। चौतरफा चीख-पुकार थी। शिवम व उदित ट्रैक्टर से रस्सा बांध रहे थे। उसके साथ ही बचाने के लिए नहर में छलांग लगाने वाले युवा उसे आगे खींचवाने में मदद कर रहे थे। जैसे ही बोलेरो थोड़ा किनारे आई। उसके भीतर से लोगों को निकालने की

 
विज्ञापन

7 of 19
कमिश्नर शशिभूषण लाल सुशील देखकर बिलख उठी पिंकी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कोशिश शुरू हो गई। किसी ने शीशा तोड़ा तो किसी ने गेट। एक-एक करके लोगों को बाहर निकालकर किनारे लिटाया गया। किसी ने उलटा करके पानी निकालने की कोशिश की तो किसी ने डॉक्टर को बुलाया। इसके बाद कुछ ही देर में प्रशासनिक अमला पहुंच गया।

 

8 of 19
मौके पर एंबुलेंस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी
मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में चिकित्सकों की टीम तैयार थी। सीडीओ अंकिता जैन व पुलिस अस्पताल में मौजूद सीएमएस डॉ. अनिल तिवारी खुद मौजूद रहकर एक-एक व्यवस्था देख रहे थे। एंबुलेंस से लाए गए नहर में डूबे 11 लोगों की चिकित्सकों ने जांच की। इसके बाद उन्हें पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया। सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा चिकित्सकों की टीम के साथ रहकर पोस्टमार्टम के लिए चिकित्सकों का पैनल तैयार कर रही थी।

9 of 19
घायलों से मिलीं डीएम प्रियंका निरंजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीएचसी इटियाथोक
इमरजेंसी वार्ड में भर्ती पिंकी सहित अन्य चार को कमरा नंबर पांच में रखा गया था। यहां गेट पर पुलिस का पहरा था। सिर्फ परिजनों व चिकित्सकों को ही आने जाने की छूट थी। कुछ ही देर में डीएम प्रियंका निरंजन ने पहुंचकर ही जानकारी हासिल की। साथ ही चिकित्सकों को आवश्यक निर्देश दिया। 
 

10 of 19
बेलवा बहुता पुल के पास नहर में गिरी कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गोंडा : श्रद्धालुओं से भरी एसयूवी नहर में गिरी, 11 की मौत, नौ एक ही परिवार के
गोंडा के इटियाथोक में बारिश के बीच रविवार सुबह सीहागांव से पृथ्वीनाथ शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी तेज रफ्तार बोलेरो (एसयूवी) अनियंत्रित होकर बेलवा बहुता सरयू नहर में गिर गई। हादसे में दम घुटने से 11 लोगों की मौत हो गई। चालक व तीन सवार वाहन से कूदकर किसी तरह बचे। एक बच्ची अब भी लापता है। पुलिस के अनुसार, वाहन में चालक के साथ एक ही गांव के कुल 16 लोग सवार थे। हादसे में एक ही परिवार के नौ लोगों की जान गई है।

 

11 of 19
बेलवा बहुता पुल के पास नहर में गिरी कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मोतीगंज क्षेत्र के सीहागांव निवासी प्रह्लाद गुप्ता ने बताया कि रविवार सुबह पत्नी बीना, बेटी काजल, महक व पिंकी के साथ गांव के 16 लोग जलाभिषेक के लिए बोलेरो से निकले थे। पारासराय-अलावल देवरिया मार्ग से होते हुए सुबह करीब 9:30 बजे बेलवा बहुता सरयू नहर पुल के पास पहुंचे, तभी बारिश तेज हो गई। इससे वाहन अनियंत्रित हो गया। 

 

12 of 19
नहर में गिरी थी यही कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चालक सीता शरन के साथ ही पिंकी, सत्यम और रामललन वाहन से कूद गए। पीछे बैठे लोग जब तक कुछ समझते तब तक वाहन नहर में समा चुका था। बाहर निकले लोगों के शोर मचाने पर स्थानीय लोग बचाव के लिए नहर में कूद पड़े। कुछ देर में प्रशासनिक टीम भी मौके पर पहुंची। 

 

13 of 19
हादसे में बची पिंकी बिलखते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद एसडीआरएफ व पुलिस ने संयुक्त रूप से राहत व बचाव कार्य शुरू किया। वाहन में फंसे लोगों को शीशा तोड़कर जब तक बाहर निकाला गया, तब तक 11 की दम घुटने से मौत हो चुकी थी। देर रात गांव में दो शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। नौ को अंतिम संस्कार के लिए अयोध्या ले जाया गया।

 

14 of 19
नहर में एसयूवी पलटने के बाद गाड़ी को बाहर निकालते ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने जताया शोक, सात लाख की मदद
हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया। प्रधानमंत्री आपदा कोष से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख व घायलों को एक-एक लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर संवेदना व्यक्त की। मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने का निर्देश जिला प्रशासन को दिया।
 

15 of 19
गोंडा में हादसे के बाद मौके पर जमा ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जान गंवाने वालों में परिवार के ये नौ लोग
वीना (40) पत्नी प्रह्लाद कसौधन
काजल (22) पुत्री प्रह्लाद कसौधन
महक उर्फ रिंकी (17) पुत्री प्रह्लाद
दुर्गेश नंदिनी (35) पत्नी राम रूप
अनुसुइया (34) पत्नी रामकरन
सौम्या (09) पुत्री रामकरन
अमित (14) पुत्र रामरूप
इनके अलावा जान गंवाने वालों में रामकरन गुप्ता (36) पुत्र रामदेव और शुभ (07) पुत्र रामकरन एक ही परिवार के थे।

16 of 19
संजू की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दो और की भी मौत
संजू (26), पत्नी रामललन
इसके अलावा गांव की ही अंजू (20) पुत्री राजितराम की भी मौत हो गई।

 

17 of 19
कमिश्नर शशिभूषण लाल सुशील देखकर बिलख उठी पिंकी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चार घायल 
पिंकी (19), पुत्री प्रह्लाद कसौधन 
सत्यम (14), पुत्र प्रह्लाद 
रामललन (22), पुत्र जग प्रसाद 
चालक सीताशरन (32), पुत्र परशुराम।
एक बच्ची लापता : रचना (10), पुत्री रामरूप।

18 of 19
नहर में गिरी थी यही कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना बेहद दुखद है। लापता रचना की तलाश के लिए एनडीआरएफ और स्थानीय टीम प्रयास कर रही है।- प्रियंका निरंजन, डीएम

 
विज्ञापन

19 of 19
मौके पर पहुंचे पुलिस अफसर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। हादसे की जांच कराई जा रही है। स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि हादसे के कारणों की सही जानकारी मिल सके।- विनीत जायसवाल, एसपी

यह भी पढ़ें: यूपी में 11 की मौत: बारिश... वाहन की तेज रफ्तार, इस कारण नहर में गिरी कार; चश्मदीद ने बताया कैसे हुआ हादसा?



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें