यूपी में 11 की मौत: बारिश... वाहन की तेज रफ्तार, इस कारण नहर में गिरी कार; चश्मदीद ने बताया कैसे हुआ हादसा?
Mon, 04 Aug 2025 09:37 AM IST
शाहरुख खान
संजीव शर्मा/अजीत सिंह लवी, संवाद न्यूज एजेंसी गोंडा
सार
गोंडा के इटियाथोक में बारिश के बीच रविवार सुबह सीहागांव से पृथ्वीनाथ शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी तेज रफ्तार बोलेरो (एसयूवी) अनियंत्रित होकर बेलवा बहुता सरयू नहर में गिर गई। हादसे में दम घुटने से 11 लोगों की मौत हो गई। चालक व तीन सवार वाहन से कूदकर किसी तरह बचे। एक बच्ची अब भी लापता है।
विज्ञापन
1 of 20
नहर में एसयूवी पलटने से दर्दनाक हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
समय करीब एक बजे... बेलवा बहुता पुल पर लोगों की भीड़ जमा थी। झमाझम बारिश के बीच हर किसी की निगाह राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीम पर टिकी थी। टीम के सदस्य लापता रचना की तलाश कर रहे थे। एक-एक करके अफसर मौके पर पहुंच रहे थे। हर कोई हादसे के कारणों पर चर्चा कर रहा था।
ग्रामीणों के अनुसार, हादसे के वक्त तेज बारिश हो रही थी। बोलेरो की रफ्तार भी अधिक थी, ऐसे में मोड़ पर ब्रेक लगाते ही वह सीधे नहर में चली गई। ग्रामीण राम उदित वर्मा ने बताया कि हादसे के वक्त घर पर थे। अचानक बिटिया की बचाओ की आवाज सुनकर जब तक मौके पर पहुंचे तब तक बोलेरो नहर में डूब गई थी।
विज्ञापन
2 of 20
नहर में गिरी कार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ऐसे में पहले तो गांव के कुछ युवक नहर में कूदे, लेकिन बोलेरो में फंसे लोगों को बाहर नहीं निकाला जा सका। इसके बाद गांव के लोग ट्रैक्टर लेकर आए। रस्सी बांधकर बोलेरो को खींचा गया। तब जाकर लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू हो सका।
विज्ञापन
3 of 20
नहर में एसयूवी पलटने के बाद गाड़ी को बाहर निकालते ग्रामीण
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राम कुमार ने बताया कि हादसे के समय हल्की बारिश हो रही थी। नहर के किनारे की सड़क फिसलन भरी थी और बेहद संकरी भी। बोलेरो की ओर से साइड से गुजारने की कोशिश के दौरान अचानक वह फिसलकर नहर में चला गया। वाहन पानी में पूरी तरह डूब गया, जिससे सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला। सड़क महज नौ फीट चौड़ी है। पुल संकरा है।
4 of 20
नहर में एसयूवी पलटने के बाद गाड़ी को बाहर निकालते ग्रामीण
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रामीणों की आंखों देखी
सन्नू प्रजापति ने बताया कि तेज बारिश हो रही थी। ऐसे में हादसे का यह भी एक कारण हो सकता है। वैसे गाड़ी तेज रफ्तार में थी। ऐसे में ब्रेक लगाने के बाद वह सीधे नहर में चली गई। मोड़ तो पहले से ही चिंता का विषय है। शिवम प्रजापति का कहना है कि हम लोगों ने जैसे सुना, तुरंत मौके पर भागे। राहुल वर्मा व साजन ने कहा कि लोगों को बचाने के लिए पूरी ताकत लगा दी गई, लेकिन देर हो चुकी थी।
विज्ञापन
5 of 20
गोंडा में हादसे के बाद मौके पर जमा ग्रामीण
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तेज था नहर के पानी का बहाव
सरयू नहर में पानी का बहाव तेज था। इस कारण राहत व बचाव कार्य में समस्या आई। शाम तक लापता रचना की तलाश नहीं हो पाई। एसडीआरएफ की टीम लगातार तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
6 of 20
बेलवा बहुता पुल के पास नहर में गिरी कार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अंधे मोड़ पर सिस्टम भी अंधा
अलावल देवरिया-पारासराय मार्ग पर बेलवा बहुता में पुल के पास का अंधा मोड़ अक्सर हादसे का कारण बन रहा है। ग्रामीणों के अनुसार सालभर में यह चौथा सड़क हादसा इसी स्थान पर हुआ है। पुल के पास अंधा मोड़ है। वहां चेतावनी बोर्ड तक नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन
7 of 20
बेलवा बहुता पुल के पास नहर में गिरी कार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अंधे मोड़ के पास ब्रेकर भी नहीं बनाया गया है। गांव के दिव्यांश तिवारी ने बताया कि करीब छह महीने पहले एक स्कॉर्पियो इसी तरह अनियंत्रित हो गई थी, लेकिन वह बिजली के पोल से टकरा कर नहर में गिरने से बच गई।
8 of 20
नहर में गिरी थी यही कार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीन महीने पहले मुर्गी लदी गाड़ी इसी तरह नहर में गिर गई थी, जिसमें करीब 150 मुर्गियां मर गई थीं। चालक भी घायल हुआ था। करीब तो महीना पहले एक बाइक सवार इसी मोड़ पर गिरकर चोटिल हो गया था।
9 of 20
मौके पर एंबुलेंस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तो इसलिए हो रहे हादसे
तेज गति में आने वाले वाहन चालक मोड़ पर वाहन को नियंत्रित नहीं रख पाते। अंधे मोड़ पर दृश्यता की कमी के कारण सामने से आने वाले वाहन नहीं दिखते। बाइक सवार नियंत्रण खोने से अचानक अंधे मोड़ पर बेकाबू होकर पोल से टकरा जाते हैं।
इन प्रयासों से बदल सकते हैं हालात
अंधे मोड़ से पहले दोनों तरफ से ब्रेकर बनवाए जाएं। अंधे मोड़ पर सूचना बोर्ड लगवाए जाएं। रेडियम से अंधे मोड़ की जानकारी लिखवाई जाए, ताकि रात में भी जानकारी मिल सके।
11 of 20
नहर में गिरी थी यही कार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गोंडा : श्रद्धालुओं से भरी एसयूवी नहर में गिरी, 11 की मौत, नौ एक ही परिवार के
गोंडा के इटियाथोक में बारिश के बीच रविवार सुबह सीहागांव से पृथ्वीनाथ शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी तेज रफ्तार बोलेरो (एसयूवी) अनियंत्रित होकर बेलवा बहुता सरयू नहर में गिर गई। हादसे में दम घुटने से 11 लोगों की मौत हो गई। चालक व तीन सवार वाहन से कूदकर किसी तरह बचे। एक बच्ची अब भी लापता है। पुलिस के अनुसार, वाहन में चालक के साथ एक ही गांव के कुल 16 लोग सवार थे। हादसे में एक ही परिवार के नौ लोगों की जान गई है।
मोतीगंज क्षेत्र के सीहागांव निवासी प्रह्लाद गुप्ता ने बताया कि रविवार सुबह पत्नी बीना, बेटी काजल, महक व पिंकी के साथ गांव के 16 लोग जलाभिषेक के लिए बोलेरो से निकले थे। पारासराय-अलावल देवरिया मार्ग से होते हुए सुबह करीब 9:30 बजे बेलवा बहुता सरयू नहर पुल के पास पहुंचे, तभी बारिश तेज हो गई। इससे वाहन अनियंत्रित हो गया।
13 of 20
काजल की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चालक सीता शरन के साथ ही पिंकी, सत्यम और रामललन वाहन से कूद गए। पीछे बैठे लोग जब तक कुछ समझते तब तक वाहन नहर में समा चुका था। बाहर निकले लोगों के शोर मचाने पर स्थानीय लोग बचाव के लिए नहर में कूद पड़े। कुछ देर में प्रशासनिक टीम भी मौके पर पहुंची।
14 of 20
वीना का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद एसडीआरएफ व पुलिस ने संयुक्त रूप से राहत व बचाव कार्य शुरू किया। वाहन में फंसे लोगों को शीशा तोड़कर जब तक बाहर निकाला गया, तब तक 11 की दम घुटने से मौत हो चुकी थी। देर रात गांव में दो शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। नौ को अंतिम संस्कार के लिए अयोध्या ले जाया गया।
15 of 20
अनुसुइया का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने जताया शोक, सात लाख की मदद
हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया। प्रधानमंत्री आपदा कोष से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख व घायलों को एक-एक लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर संवेदना व्यक्त की। मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने का निर्देश जिला प्रशासन को दिया।
16 of 20
महक उर्फ रिंकी का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जान गंवाने वालों में परिवार के ये नौ लोग
वीना (40) पत्नी प्रह्लाद कसौधन
काजल (22) पुत्री प्रह्लाद कसौधन
महक उर्फ रिंकी (17) पुत्री प्रह्लाद
दुर्गेश नंदिनी (35) पत्नी राम रूप
अनुसुइया (34) पत्नी रामकरन
सौम्या (09) पुत्री रामकरन
अमित (14) पुत्र रामरूप
इनके अलावा जान गंवाने वालों में रामकरन गुप्ता (36) पुत्र रामदेव और शुभ (07) पुत्र रामकरन एक ही परिवार के थे।
17 of 20
सौम्या का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दो और की भी मौत
संजू (26), पत्नी रामललन
इसके अलावा गांव की ही अंजू (20) पुत्री राजितराम की भी मौत हो गई।
18 of 20
अमित का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चार घायल
पिंकी (19), पुत्री प्रह्लाद कसौधन
सत्यम (14), पुत्र प्रह्लाद
रामललन (22), पुत्र जग प्रसाद
चालक सीताशरन (32), पुत्र परशुराम।
एक बच्ची लापता : रचना (10), पुत्री रामरूप।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। हादसे की जांच कराई जा रही है। स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि हादसे के कारणों की सही जानकारी मिल सके।- विनीत जायसवाल, एसपी