मामले की जानकारी पर पहुंचे पुलिसकर्मी। (फाइल फोटो))
- फोटो : amar ujala
ताबड़तोड़ छापेमारी में जब्त हो चुके हैं 33 क्विंटल अवैध पटाखे, 13 जेल में
बेलसर पटाखा विस्फोट कांड के बाद पुलिस और प्रशासन तेजी से सक्रिय हुआ था। बीते सात, आठ और नौ अक्तूबर को पूरे जिले में ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चला।
इस दौरान मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में लाइसेंसी पटाखा गोदामों में भंडारण व रखरखाव की स्थिति पर रिपोर्ट तैयार की गई। मनकापुर, नवाबगंज, कौड़िया, वजीरगंज, कटराबाजार और नगर कोतवाली क्षेत्र से दुकानों व घरों से अवैध पटाखों की भारी मात्रा में बरामदगी की गई।
पुलिस ने लाखों की कीमत के 33 क्विंटल अवैध पटाखे जब्त किए। इन्हें गैरकानूनी ढंग से रखने और व्यापार करने के जुर्म में कुल 13 आरोपियों की गिरफ्तारी भी हुई। सभी अवैध भंडारण और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत जेल की सलाखों के पीछे हैं।