फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोना तस्करी में बड़ी कार्रवाई: टांडा इलाके में पुलिस दबिश, दो भाइयों को पकड़ा, लूटकांड में मुखबिरी का संदेह

Mon, 26 May 2025 12:29 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर

सार

मुरादाबाद और रामपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने टांडा कस्बे के हाजीपुरा मोहल्ले में देर रात छापा मारकर अंतरराष्ट्रीय सोना तस्करी गिरोह से जुड़े दो सगे भाइयों को हिरासत में लिया है।उधर, मेडिकल जांच में चार यात्रियों के पेट से 29 सोने के कैप्सूल बरामद हुए। पुलिस ने मामला कस्टम विभाग को सौंपते हुए तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
1 of 7
रामपुर और मुरादाबाद पुलिस ने की कार्रवाई - फोटो : संवाद

मुरादाबाद और रामपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने टांडा कस्बे के मोहल्ला हाजीपुरा में रविवार रात बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने मोहल्ले को चारों ओर से घेरते हुए एक मकान पर दबिश दी और दो सगे भाइयों को हिरासत में ले लिया। आरोप है कि ये दोनों न केवल अंतरराष्ट्रीय सोना तस्करी गिरोह से जुड़े हैं, बल्कि हाईवे पर हाल में हुए अपहरण व लूटकांड में भी इनकी भूमिका बतौर मुखबिर भी हो सकती है।

विज्ञापन

2 of 7
आरोपियों से बरामद सोना - फोटो : संवाद
इस अचानक हुई कार्रवाई से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देर रात बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती और इलाके की घेराबंदी से लोग दहशत में आ गए। हालांकि पुलिस ने मौके पर कुछ भी बताने से इनकार कर दिया और पूरी कार्रवाई को गोपनीय रखा। यह कार्रवाई उस बड़ी आपराधिक घटना के बाद हुई है।
विज्ञापन

3 of 7
सोना तस्करी की आरोपियों के घरों में छाई वीरानी - फोटो : संवाद
जिसमें बीते शुक्रवार को दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर पुराने टोल प्लाजा के पास खाड़ी देश से लौटे छह लोगों और उनके कार चालक को अगवा कर लिया गया था। अगवा करने वाले छह बदमाश खुद को पुलिसकर्मी बताकर इन लोगों को मूंढापांडे थाना क्षेत्र के एक फार्महाउस में ले गए थे। वहां पर संदिग्धों के पेट में सोना होने के शक में उनके साथ बर्बरता की तैयारी की जा रही थी।

4 of 7
मुरादाबाद में सोना तस्करी से जुड़े आरोपी - फोटो : संवाद

बदमाश पेट चीरकर सोना निकालने की योजना बना रहे थे। ऐन वक्त पर कार चालक मौका पाकर भाग निकला और स्थानीय लोगों को सूचित किया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए फार्महाउस की घेराबंदी की। इस दौरान हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि सभी बंधकों को सुरक्षित छुड़ा लिया गया।

विज्ञापन

5 of 7
मुरादाबाद में सोना तस्करी से जुड़े आरोपी - फोटो : संवाद
पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि चार लोगों ने सऊदी अरब से लौटते समय पेट में सोना छिपाया था। टांडा बादली के निवासी शाने आलम, मुत्तलिब, अजहरुद्दीन और जुल्फेकार के पेट से मेडिकल जांच के बाद 29 कैप्सूल बरामद किए गए हैं। सभी तस्करों को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर कड़ी निगरानी में रखा गया है और उनके पेट से सोना निकालने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

6 of 7
मुरादाबाद में सोना तस्करी - फोटो : samvad
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि यह मामला कस्टम विभाग को सौंप दिया गया है। विभाग के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय सोना तस्करी नेटवर्क की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि विदेश से लौटे इन युवकों ने सोना कहां और किसके कहने पर पेट में छिपाया और आने के बाद किन लोगों के संपर्क में रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मुरादाबाद में सोना तस्करी - फोटो : samvad
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि तस्करी और अपहरण की इस वारदात की जानकारी रामपुर के टांडा कस्बे से कुछ लोगों ने बदमाशों तक पहुंचाई थी। इसी कड़ी में हाजीपुरा मोहल्ले से गिरफ्तार दोनों भाइयों पर संदेह जताया जा रहा है। पुलिस ने कई अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जिससे इस संगठित गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। इस पूरे घटनाक्रम ने न केवल स्थानीय पुलिस बल्कि कस्टम और सुरक्षा एजेंसियों को भी सतर्क कर दिया है, जो अब अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क की परतें खोलने में जुटी हैं।
पेट से निकला एक कैप्सूल है 35 ग्राम का: खास खाना और दवाई देकर निकाला जा रहा सोना, 27 निकले अभी और निकलेंगे

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें