फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mafia Mukhtar: मुख्तार के जनाजे का पल-पल इंतजार, गाजीपुर की सड़कों पर टिकी लोगों की निगाहें; देखें तस्वीरें

Fri, 29 Mar 2024 09:34 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

Mukhtar Ansari News: गाजीपुर जिले के मुहम्मदाबाद में मुख्तार अंसारी के आवास के बाहर लोगों की भीड़ जुटने लगी है। मुख्तार अंसारी का शव आज देर रात तक गांव पहुंचेगा, लिहाजा कल जिले के कालीबाग स्थित पुश्तैनी कब्रिस्तान पर मुख्तार अंसारी का शव दफनाया जाएगा। 
विज्ञापन
1 of 5
Ghazipur news - फोटो : अमर उजाला
माफिया मुख्तार अंसारी की मौत के बाद गाजीपुर की सड़कों पर जहां शुक्रवार की सुबह से खामोशी सी छाई थी, वहां शाम छह बजे के बाद लोगों की भीड़ जुटने लगी। माफिया मुख्तार के जनाजे के काफिले के इंतजार में लोग राह निहार रहे हैं। पूरे जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बांदा से कड़ी सुरक्षा के बीच शव गाजीपुर लाया जा रहा है। शव आज रात गाजीपुर पहुंच जाएगा, लिहाजा कल जिले के कालीबाग स्थित पुश्तैनी कब्रिस्तान पर मुख्तार अंसारी का शव दफनाया जाएगा। 
विज्ञापन

2 of 5
Mukhtar Ansari Death News - फोटो : अमर उजाला
मुख्तार की मौत के बाद से ही पूरे जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मुहम्मदाबाद में पैरा मिलिट्री फोर्स की तैनाती की गई है। डीएम और एसपी भी सुबह से भ्रमण कर रहे हैं।

विज्ञापन

3 of 5
Mukhtar Ansari Death News - फोटो : अमर उजाला
मुख्तार के गांव मुहम्मदाबाद में सुबह से सड़कों से लेकर गलियों तक सन्नाटा छाया रहा। माफिया का शव बांदा से रवाना होने की खबर जब उसके समर्थकों और नजदीकियों को मिली तो लोग आवास पर पहुंचने लगे। 

4 of 5
Mukhtar Ansari Death News - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को नमाज के बाद पुश्तैनी कब्रिस्तान में माफिया को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। इसके लिए शुक्रवार को कब्र खोद दिया गया है। वहीं सुरक्षा को लेकर पुलिस व जिला प्रशासन की टीमें सतर्क हैं।   

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कब्रिस्तान के अंदर कब्र की खोदाई करवाते हुए। - फोटो : अमर उजाला
पिता की कब्र के पास ही खोदी गई मुख्तार अंसारी की कब्र
बताया जा रहा है कि मुख्तार अंसारी की कब्र उनके पिताजी सुभानुल्लाह अंसारी के पांव के पास ही खोदी गई। कब्रिस्तान के बाहर लगे गेट और खिड़कियों से अंदर के माहौल को देखने के लिए सैकड़ों पर लोगों की भीड़ जुटी रही। इस दौरान पुलिस टीम भी तैनात रही। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें