फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों के काफिले संग गाजीपुर पहुंचा मुख्तार के करीबी मेराज का शव, पैतृक कब्रिस्तान में हुआ सुपुर्द-ए-खाक

Sat, 15 May 2021 07:09 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर

सार

चित्रकूट जिला कारागार में मारे गए  बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के करीबी कहे जाने वाले  मेराज अहमद उर्फ भाई मेराज का शव शनिवार को उसके गाजीपुर स्थित गांव बाइकों-कारों के काफिले संग पहुंचा.  शाम साढ़े पांच जनाजे की नमाज के बाद शव को पैतृक कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए- खाक किया गया। 
विज्ञापन
1 of 6
गाजीपुर पहुंचा मुख्तार के करीबी मेराज का शव, - फोटो : अमर उजाला
मऊ जिले के सदर विधायक मुख्तार अंसारी के करीबी मेराजुद्दीन उर्फ मेराज का शव वाराणसी से शनिवार की दोपहर करीब दो बजे गाजीपुर के पैतृक गांव महेंद पहुंचा. इस दौरान वाहनों का लंबा काफिला भी साथ था। जनाजे की नमाज के बाद शाम साढ़े पांच बजे गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए- खाक कर दिया गया। वहीं हत्या की सूचना पर बिहार प्रांत के कैबिनेट मंत्री मुहम्मद जमा खान पहुंचे और घटना पर दुख जताया।

इधर सुरक्षा के दृष्टिकोण से गांव में मुहम्मदाबाद एसडीम राजेश गुप्ता एवं सीओ राजीव द्विवेदी के नेतृत्व में पांच थानों की फोर्स तैनात रही। गाजीपुर बॉर्डर से लेकर महेंद गांव तक कड़ी सुरक्षा के इंतजाम थे। रास्ते में भी जगह-जगह पुलिस तैनात रहे।  एक से बढ़कर एक अत्याधुनिक असलहे रखने के शौकीन मेराज की हत्या के बाद वाराणसी जिला जेल चौकाघाट में बंद उसके पांच से छह करीबियों की सांसें ऊपर नीचे हो रही हैं। 

 
विज्ञापन

2 of 6
गाजीपुर पहुंचा मुख्तार के करीबी मेराज का शव, - फोटो : अमर उजाला
 करीमुद्दीनपुर थाना के महेंद गांव निवासी मेराजुद्दीन उर्फ मेराज खां का चित्रकूट से शव वाराणसी आने के बाद परिजन पैतृक गांव लेकर पहुंचे। शव पहुंचते ही दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। परिवार के सदस्य ग्रामीणों की मदद से दफनाने की तैयारियों में जुट गए।
विज्ञापन

3 of 6
गाजीपुर पहुंचा मुख्तार के करीबी मेराज का शव, - फोटो : अमर उजाला
इधर बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री मुहम्मद जमा खान पहुंचे और परिजनों से मिलकर शोक जाता। शाम साढ़े पांच जनाजे की नमाज के बाद शव को पैतृक कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए- खाक किया गया। इधर सुरक्षा की दृष्टि कोण से गांव में मुहम्मदाबाद एसडीएम राजेश गुप्ता एवं सीओ राजीव द्विवेदी के नेतृत्व में मुहम्मदाबाद, नोनहरा, भांवरकोल, बरेसर और करीमुद्दीनपुर थाने की फोर्स गांव में चप्पे-चप्पे पर तैनात की गई थी। 

4 of 6
गाजीपुर पहुंचा मुख्तार के करीबी मेराज का शव, - फोटो : अमर उजाला
इधर दोनों अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस टीम गांव में चक्रमण भी कर रही थी। मालूम हो कि महेंद गांव निवासी मेराज खां वाराणसी में आतंक पर्याय था। वहीं मुख्तार गैंग की रीढ़ माना जाता था। बीस वर्ष पूर्व परिवार के साथ पैतृक गांव छोड़कर वाराणसी चला गया था। जहां मछली व्यवसाय से लेकर मंडी की वसूली और अपराधियों घटनाओं से लेकर ठेका - पट्टी तक का लेखा-जोखा रखता था।
विज्ञापन

5 of 6
चित्रकूट में हत्या - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट में हत्या की जानकारी मिलते ही वाराणसी एवं पैतृक गांव महेंद में मातम पसर गया था। इस संबंध में सीओ राजीव द्विवेदी ने बताया कि परिजनों द्वारा शांतिपूर्वक जनाजे की नमाज के बाद शव को कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गाजीपुर पहुंचा मुख्तार के करीबी मेराज का शव, - फोटो : अमर उजाला
कोरोना के चलते शासन-प्रशासन की ओर से जारी की गई कोरोना गाइडलाइन गाजीपुर में टूटती नहर आई। मेराज का शव जैसे ही उसके गांव पहुंचा तो ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। शव कब्रिस्तान पहुंचते-पहुंचते ग्रामीणों की संख्या बढ़ती गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें