फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्माष्टमी: गाजीपुर में पूजा-पंडाल में युवक का तमंचे पर डिस्को, दो गुटों में पथराव, केस दर्ज

Wed, 12 Aug 2020 07:18 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
1 of 4
तमंचा हाथ में लिए युवक - फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर जिले के बहरियाबाद थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव में मंगलवार की रात श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पूजा पंडाल में तमंचे पर डिस्को-डांस को लेकर गांव के दो पक्षों में विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट संग पथराव भी हुआ। पथराव में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया औ पूजा पंडाल की सामग्री बिखर बिखर गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस आधा दर्जन से अधिक लोगों को पकड़कर थाने ले आई।
विज्ञापन

2 of 4
डांस करती डांसर - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर हाजीपुर गांव में टेंट में पूजा-पंडाल बनाया गया था। साथ ही पूजा के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। नृत्य का कार्यक्रम चल रहा था कि इसी बीच एक युवक खुलेआम हाथ में तमंचा लेकर डांस करने लगा जिसका कुछ युवकों ने विरोध किया।
विज्ञापन

3 of 4
बिखरा सामान - फोटो : अमर उजाला
ऐसे में दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी और देखते ही देखते मारपीट व पथराव प्रारंभ हो गया, जिस कारण पूजा पंडाल में रखी पूजा सामग्री व टेंट क्षतिग्रस्त हो गया।
 
विज्ञापन

4 of 4
बिखरा सामान - फोटो : अमर उजाला

आरोपी जल्द गिरफ्त में होंगे

थानाध्यक्ष रामन निवास ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, 24 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। अन्य आरोपी भी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे तथा तमंचा भी बरामद कर लिया जाएगा। आज छह-सात लोगों को आज शांति भंग में चालान किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें