श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने प्राप्त अवशेषों की कुछ नई तस्वीरें एक्स (ट्विटर) पर साझा की हैं। अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर की निर्माण प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है। इस दौरान रामजन्मभूमि स्थल की खोदाई में मूर्तियों के अवशेष मिले हैं। ये अवशेष मूर्तियों व स्तंभों के हैं।