फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय सम्मान के साथ हुआ शहीद का अंतिम संस्कार, कृषि मंत्री-सांसद ने दिया कंधा, देखें तस्वीरें

Tue, 05 Jun 2018 09:32 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देवरिया
विज्ञापन
1 of 6
पार्थिव शरीर से लिपट कर रोटी बेटी - फोटो : अमर उजाला
जम्मू के अखनूर सेक्टर में आतंकी हमले में शहीद बीएसएफ के एएसआई सत्यनारायण यादव (55) को सोमवार को सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। पैतृक गांव बांसपार बैदा से निकली शहीद की अंतिम यात्रा में हजारों लोग उमड़े।
विज्ञापन

2 of 6
कंधा देते कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही - फोटो : अमर उजाला
सूबे के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद कलराज मिश्र, विधायक जन्मेजय सिंह, डीएम सुजीत कुमार, एसपी रोहन पी. कनय ने शहीद को कंधा दिया। इससे पहले मुख्यमंत्री को बुलाने की जिद पर अड़े परिजनों से सीएम योगी आदित्यनाथ ने फोन पर वार्ता की। आश्वासन दिया कि त्रयोदशाह से पूर्व वह गांव आकर परिजनों से मिलेंगे। शहीद के आश्रित को नौकरी सहित अन्य सुविधाएं देने का भी वादा किया।
विज्ञापन

3 of 6
अंतिम यात्रा में शामिल लोग - फोटो : अमर उजाला
अखनूर में तैनात सत्यनारायण यादव शनिवार रात आतंकी हमले में शहीद हुए थे। रविवार की सुबह शहादत की सूचना मिलने के बाद से परिजन और गांव वाले शव आने का इंतजार कर रहे थे। रविवार रात आठ बजे शव लखनऊ लाया गया। जहां से एसआई प्रदीप कुमार के नेतृत्व में बीएसएफ की 125वीं बटालियन के जवान सड़क मार्ग से लेकर सुबह पौने छह बजे गांव पहुंचे। तब तक एसडीएम-सीओ को छोड़कर कोई अन्य अफसर और जनप्रतिनिधि गांव नहीं पहुंचा था। इसके विरोध में नाराज ग्रामीणों ने देवरिया-पकड़ी मार्ग पर जाम लगा दिया।

4 of 6
श्रद्धांजलि देते पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद - फोटो : अमर उजाला
इसके कुछ ही देर बाद डीएम-एसपी और फिर सांसद कलराज मिश्र गांव पहुंचे। परिजनों ने उनसे मुख्यमंत्री को गांव बुलाने की मांग की। उनका कहना था कि जब तक मुख्यमंत्री खुद गांव आकर शहीद को श्रद्धांजलि नहीं देते, वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। सांसद कलराज मिश्र ने मोबाइल पर मुख्यमंत्री की परिजनों से वार्ता कराई। सीएम के आश्वासन के बाद जाम समाप्त करते हुए परिजन शव उठाने पर राजी हुए। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने डीएम को शहीद के परिवारीजनों की मांगों पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
अफसरों-जनप्रतिनिधियों ने पुष्प अर्पित कर शहीद को श्रद्धांजलि दी। पुलिस लाइन के जवानों ने शव को सलामी दी। इसके बाद करीब सवा नौ बजे दरवाजे से अंतिम यात्रा निकली। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र, विधायक जन्मेजय सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव, डीएम सुजीत कुमार, एसपी रोहन पी. कनय ने शव को कंधा दिया। गांव की गलियों से होते हुए शवयात्रा बरहज घाट के लिए रवाना हुई, जहां शहीद का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
पत्नी को 20, पिता को पांच लाख का चेक
पैकौली। शहीद सत्यनारायण के परिजनों को प्रदेश सरकार की ओर से 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई। राजस्व विभाग के माध्यम से 20 लाख रुपये का चेक पत्नी सुशीला देवी को सौंपा गया, जबकि पिता अयोध्या यादव को पांच लाख रुपये दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें