हैवान पति ने पांच महीने की गर्भवती महिला के साथ ऐसा घिनौना काम किया कि देखने वालों का दिल दहल गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए सास, ससुर और देवर को गिरफ्तार कर लिया है। छलेरा में ससुरालियों द्वारा 5 माह की गर्भवती के साथ अमानवीय व्यवहार करने के आरोप में सेक्टर-39 थाना पुलिस ने सास-ससुर और देवर को गिरफ्तार किया है। जबकि पति की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। (सभी फोटोः राजन राय)
विज्ञापन
2 of 5
husband tied wife
परिजनों की ओर से दहेज मांगने समेत कई आरोप लगाए हैं। पुलिस की मदद से मायके वालों ने बर्फ की फैक्टरी के स्टोर में बंधक बनाई गई महिला को मुक्त कराकर अस्पताल में भर्ती कराया था। महिला के मुंह पर टेप और हाथ-पैर रस्सी से बांधे गए थे। जिस पर मायके वालों ने खूब हंगामा किया था। सेक्टर-39 कोतवाली इंस्पेक्टर अनिल शाही ने बताया कि बरौला निवासी पवन चौहान की बेटी श्वेता की शादी छलेरा निवासी गौरव के साथ दिसंबर 2017 में हुई थी।
विज्ञापन
3 of 5
husband tied wife
गौरव परिवार के साथ पानी की फैक्टरी और ई-रिक्शा चार्ज करने का काम करता है। शादी में पवन चौहान ने अपनी और ससुरालियों की हैसियत को देखते हुए दहेज भी दिया था। पिता पवन का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालियों द्वारा और दहेज लाने के लिए बेटी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। बृहस्पतिवार देर शाम को ससुरालियों ने फोन किया कि श्वेता बिना बताए कहीं चली गई है।
4 of 5
husband tied wife
मायके वाले लड़की के ससुराल गए और काफी तलाश किया। मायके वालों को श्वेता के गायब होने को लेकर ससुराली गंभीर नहीं दिखे तो उन्हें संदेह हुआ कि कहीं उन्हीं ने तो उनकी बेटी को गायब नहीं कर दिया गया है। इसके बाद वह सेक्टर-49 कोतवाली गए और श्वेता के पति, सास, ससुर, देवर व ननद के खिलाफ अपहरण और हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए मामला दर्ज करा दिया।
परिजनों ने पुलिस के साथ ससुरालियों की फैक्टरी पर तलाश किया तो वहां पर स्टोर में श्वेता रस्सी से बंधी हुई थी और मुंह पर टेप लगी हुई थी। पुलिस ने पीड़िता को मुक्त कराया था और अस्पताल में दाखिल कराया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए श्वेता की सास बबली, ससुर चरण सिंह और देवर मोनी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि पति की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर दबिश दी जा रही है।