फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरे दंपतीः कारोबारी ने घर में रोका तो 80 लाख के आभूषण लेकर फरार, मुठभेड़ में महिला सहित दो गिरफ्तार

Wed, 01 Feb 2023 05:45 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
1 of 5
आरोपियों के कब्जे से बरामद जेवरात, पैसा, असलाह - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में गुजरात पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान जिले की दक्षिण थाना पुलिस ने गुजरात पुलिस की मदद से दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इन्होंने गुजरात में मूंगफली तेल व्यापारी के घर से 80 लाख के गहने पार किए थे। पुलिस ने एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि मुख्य आरोपी पुलिस पर फायरिंग करते हुए फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी को पुलिस दबिश दे रही है। पकड़े गए आरोपियों के पास से 40 लाख के आभूषण और असलाह बरामद हुआ है।

हरिओम गुप्ता मूलरूप से गुरसहायगंज, कन्नौज के रहने वाले हैं। पिछले 25 साल से वह परिवार के साथ गुजरात के जिला मेहसाणा के थाना ऊंजा के मोहल्ला जगदीश नगर सोसाइटी में निवास करते हैं। हरिओम गुप्ता का मूंगफली के तेल का कारोबार है। 21 अक्टूबर को वह पत्नी और बच्चों के साथ फैक्टरी में लक्ष्मी-गणेश पूजन के लिए गए थे। इस समय घर की देखभाल की जिम्मेदारी सोसाइटी में ही किराए पर रह रहे विनय यादव उर्फ वीनू निवासी सुजावलपुर, थाना नसीरपुर, फिरोजाबाद और उसकी पत्नी पूजा को दे गए। 
विज्ञापन

2 of 5
गहने व पैसे लेकर दंपती फरार - फोटो : Social Media
हरिओम जब फैक्टरी से पूजा करके घर लौटे तो घर में रखी करीब चार लाख 20 हजार रुपये की नकदी और 80 लाख से अधिक के सोने-चांदी के आभूषण गायब थे। साथ ही विनय परिवार के साथ फरार था। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके विनय यादव उर्फ वीनू तथा पूजा की खोजबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

3 of 5
आरोपी शिवाकांत - फोटो : अमर उजाला
मोबाइल लोकेशन के माध्यम से गुजरात पुलिस मंगलवार को फिरोजाबाद के दक्षिण थाना पहुंची। यहां कोतवाल राजेश कुमार पांडेय को जानकारी दी। इस बीच पुलिस को जानकारी मिली कि विनय सुहागनगर कॉलोनी सेक्टर एक में निवास करने वाले सीटू यादव के यहां किराए पर परिवार के साथ रह रहा है। मंगलवार रात को गुजरात पुलिस के साथ दक्षिण थाना पुलिस ने दबिश दी। 

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI
इस पर विनय और उसके साथ भोपाली उर्फ शिवकांत ने पुलिस टीम पर फायरिंग करना शुरू कर दी। पुलिस ने अपना बचाव करते हुए भोपाली उर्फ शिवकांत और विनय की पत्नी पूजा को गिरफ्तार कर लिया। जबकि, विनय यादव मौके से भाग गया। पकड़े गए लोगों को पुलिस थाने ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गिरफ्तार दोनों आरोपियों को रिमांड पर गुजरात ले जाएगी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 40 लाख के सोने-चांदी के आभूषणों के साथ 10 हजार सात सौ रुपये की नकदी, कार और हथियार बरामद किए हैं। कोतवाल दक्षिण राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों को जेल भेजा गया है। गुजरात पुलिस आरोपियों को रिमांड पर गुजरात ले जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें