गमगीन परिजन
- फोटो : अमर उजाला
बेटी ने खोला राज, पति ने बयां की सच्चाई
तनू की शादी वर्ष 2020 में हुई थी और उनकी तीन बेटियां पांच वर्षीय सौम्या, चार वर्षीय परी और दो माह की आराध्या है। पूछताछ में सौम्या ने बताया कि रात में चाचा घर पर आए थे, उन्होंने बच्चों को कमरे में भेज दिया था और खुद मां से तेज आवाज में बात कर रहे थे। मृतका के पति गौरव ने पुलिस को बताया कि उनका ममेरा भाई रोहित निवासी गुड़िया टीकुर, सिरसागंज पत्नी पर गलत नीयत रखता था और उस पर शादी करने का दबाव बनाता था। तनू ने पहले भी उसे फटकार लगाई थी और इस बारे में परिवार को जानकारी दी थी, जिसके बाद उससे संबंध तोड़ दिए गए थे। गौरव के मुताबिक, घर में पत्नी व बच्चों के साथ मां रानी देवी भी रहती हैं, जो शुक्रवार को मौसी रेखा के साथ मायके गुड़िया टीकुर गई थीं। आशंका जताई जा रही है कि मां के बाहर जाने की जानकारी मिलने पर आरोपी घर आया और पत्नी को अकेला पाकर वारदात को अंजाम दिया।