फतेहपुर जिले के औंग थाना क्षेत्र में रानीपुर गांव के फौजी राघवेंद्र सिंह को शनिवार को उन्नाव जिले के बक्सर घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस मौके पर केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने भी पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
विज्ञापन
2 of 5
राजकीय सम्मान के साथ फौजी की अंतिम विदाई
- फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर निवासी किसान आनंदपाल सिंह के इकलौते बेटे राघवेंद्र सिंह की गुरुवार रात लगभग 11 बजे कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर आशापुर मोड़ के पास सड़क हादसे में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
3 of 5
राजकीय सम्मान के साथ फौजी की अंतिम विदाई
- फोटो : अमर उजाला
बुलट सवार फौजी दोस्त प्रमोद का कानपुर के रक्षा अस्पताल में इलाज चल रहा है। शनिवार को बक्सर घाट पर सेनानायक मुकेश कुमार सिंह की अगुवाई में 14 गार्ड्स कानपुर की बटालियन ने राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी।
4 of 5
राजकीय सम्मान के साथ फौजी की अंतिम विदाई
- फोटो : अमर उजाला
फौजी के घर सेना की टुकड़ी जैसे ही पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। फौजी की अंतिम यात्रा में भारी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।
राजकीय सम्मान के साथ फौजी की अंतिम विदाई
- फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजय सिंह, आशापुर ग्राम प्रधान राजेश सिंह, शिवराज सिंह, धनंजय सिंह, धर्मेंद्र सिंह, जीतेंद्र सिंह, सुनील सिंह, साधु सिंह व गांव और आसपास के लोग मौजूद रहे।