यूपी के कानपुर समेत आसपास के शहरों में बारिश अभी पीछा नहीं छोड़ेगी। मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। अगले सप्ताह मंगलवार तक बरसात का सिलसिला चलता रहेगा। बुधवार को अचानक से सक्रिय हुआ मानसून तड़के से लेकर शाम तक जमकर बरसात हुई। मौसम विभाग के अनुसार 30 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। दोपहर तक 18 मिमी बरसात हुई थी।
विज्ञापन
2 of 5
सक्रिय हुआ मानसून
- फोटो : अमर उजाला
बारिश की वजह से धीरे-धीरे कम हो रही नमी फिर से बढ़ने लगी है। एक दिन में नमी में 19 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है। सुबह के समय नमी सबसे ज्यादा बढ़ी। दिन की नमी में भी तीन प्रतिशत का इजाफा हुआ है। सुबह हवा में नमी की मात्रा 92 प्रतिशत रिकॉर्ड हुई।
विज्ञापन
3 of 5
सक्रिय हुआ मानसून
- फोटो : अमर उजाला
जो एक दिन पहले 73 प्रतिशत थी। इसी तरह दिन में हवा में नमी की मात्रा 96 प्रतिशत रही। एक दिन पहले यह 93 प्रतिशत थी। इसी तरह दिन के तापमान में भी तीन डिग्री सेल्सियस की कमी के साथ पारा 26.4 डिग्री और रात के तापमान में एक डिग्री की कमी के साथ पारा 21.4 डिग्री सेल्सियस पर रहा।
4 of 5
सक्रिय हुआ मानसून
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से 24 घंटे पहले उठी हवाओं की वजह से तड़के तेज बारिश शुरू हुई। यह आगे भी रह-रहकर जारी रह सकती है।
नमी बढ़ने से दीवारों पर चिपक रही काई
लगातार बारिश से बढ़ रही नमी के कारण घरों की दीवारों पर लताओं की तरह नमी काई के रूप में चिपक रही है। जिसका आकार बढ़ता जा रहा है। मौसम के लगातार इसी तरह बने रहने से यह काई दीवार की प्लास्टर को नुकसान पहुंचाने लगेगा। जिससे दीवार कमजोर हो सकती है। यदि मकान मिट्टी का है तो काई का असर तेजी से बढ़ता है, जिससे अक्सर ऐसी बारिश में मकान ढहने लगते हैं।